bihar newes : सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर हमला,कहा- दाग कभी नहीं मिटते

पटना। बिहार (bihar newe) के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए भाषण को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से बताया कि 75 वर्षों में कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया और उसकी हत्या की है। कांग्रेस के दाग कभी नहीं मिट सकते.”

RJD के माई बहन मान योजना पर Samrat Chaudhary  की टिप्पणी

सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की हाल ही में शुरू की गई ‘माई बहन मान योजना’ पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “बिहार के लोग लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के शासन को देख चुके हैं. उन्होंने राज्य को लूटा है और वे 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले के भी आरोपी हैं.”

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि इसने संविधान का सम्मान नहीं किया और बार-बार उसकी महत्ता को कम करने की कोशिश की. पीएम ने (bihar newe) संविधान के 75 वर्षों पर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस का इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा हुआ है. 1947 से 1952 तक भारत के पास एक चुनी हुई सरकार नहीं थी, बल्कि एक अस्थायी और चयनित सरकार थी. उस समय कोई चुनाव नहीं हुआ था. उन्होंने कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ नारे को “सबसे बड़ा जुमला” करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार का मिशन गरीबों को उनकी कठिनाइयों से मुक्त करना है. पीएम मोदी ने देश की राजनीति को ‘परिवारवाद’ से मुक्त करने की अपील करते हुए 11 संकल्पों को भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी बताया.

कांग्रेस पर संविधान के अपमान का आरोप

प्रधानमंत्री ने 1975 के आपातकाल का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर देश को “जेलखाना” बनाने, नागरिक अधिकार छीनने और प्रेस की स्वतंत्रता को समाप्त करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, “अगर हम अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें, तो हमें ‘विकसित भारत’ बनने से कोई रोक नहीं सकता.”

लोकसभा में संविधान पर चर्चा

लोकसभा में संविधान के 75 वर्षों पर दो दिवसीय चर्चा शुक्रवार को शुरू हुई. चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने बार-बार नेहरू-गांधी परिवार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी हर पीढ़ी ने संविधान का अपमान किया है.

उपमुख्यमंत्री Samrat Chaudhary का कांग्रेस पर हमला

सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary ) ने प्रधानमंत्री मोदी की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को बार-बार कमजोर किया है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का अतीत गवाह है कि उसने सत्ता का दुरुपयोग किया और गरीबों के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति की.

उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल और भ्रष्टाचार को याद दिलाते हुए आरजेडी की नई योजनाओं को सिर्फ “धोखा और प्रपंच” बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *