अब इस तारिख तक कर सकते है फ्री में Aadhaar अपडेट, लेकिन उसके बाद…

पटना। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट (Aadhaar) की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया है. अब आप इस अवधि तक अपना आधार कार्ड फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी.

ऑनलाइन Aadhaar फ्री अपडेट

UIDAI ने शनिवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. UIDAI ने कहा है कि लाखों आधार नंबर धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए यह फ्री सेवा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है. इसमें आप अपनी डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि) अपडेट कर सकते हैं. बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस) अपडेट करने के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा.

चौथी बार बढ़ी डेडलाइन

UIDAI ने फ्री अपडेट की समय सीमा को चौथी बार बढ़ाया है. इससे पहले इसे तीन-तीन महीने बढ़ाया गया था.

  • पहली डेडलाइन: 14 जून 2024
  • दूसरी डेडलाइन: 14 सितंबर 2024
  • तीसरी डेडलाइन: 14 दिसंबर 2024
  • अब इसे छह महीने के लिए बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है.

आधार अपडेट क्यों जरूरी?

  • सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत.
  • बैंक खाता, पैन कार्ड, पासपोर्ट, और राशन कार्ड जैसी सेवाओं में मदद.
  • पहचान सत्यापन में आसानी.
  • स्कैम और फ्रॉड का खतरा कम.

ऑनलाइन Aadhaar अपडेट कैसे करें?

  • myAadhaar पोर्टल पर जाएं.
  • 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें.
  • OTP के जरिए लॉगिन करें.
  • “आधार अपडेट” ऑप्शन चुनें और अपनी डिटेल्स भरें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • डिटेल्स सबमिट करने के बाद 30 दिनों में अपडेट हो जाएगा.

बिना डॉक्यूमेंट के कैसे अपडेट करें?

UIDAI “Head of Family” (HOF) की अनुमति से बिना डॉक्यूमेंट के पता अपडेट करने की सुविधा देता है.

  • HOF ऑनलाइन रिक्वेस्ट अप्रूव करेगा.
  • इस सेवा के लिए 50 रुपए का चार्ज लगेगा.
  • HOF की अनुमति मिलने पर एड्रेस अपडेट हो जाएगा.

Aadhaarनंबर भूल गए तो क्या करें?

  • myAadhaar पोर्टल पर जाकर नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
  • OTP के जरिए जानकारी प्राप्त करें.
  • आप UIDAI हेल्पलाइन (1947) पर कॉल करके भी आधार नंबर जान सकते हैं.

UIDAI की इस पहल से करोड़ों नागरिकों को फायदा होगा, खासकर उन लोगों को जिन्होंने 10 साल में अपने आधार में कोई बदलाव नहीं कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *