मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आईं वित्त मंत्री, जानें क्यों हो रही पद्मश्री दुलारी देवी की चर्चा ?

पटना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल लगातार आठवीं बार देश का बजट पेश किया. लेकिन इस बार उनका पहनावा (Nirmala Sitharaman Madhubani Saree Designs) भी चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने क्रीम कलर की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी, जिसका गोल्डन बॉर्डर इसे और खास बना रहा था. यह साड़ी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग कलाकार और पद्मश्री सम्मानित दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को गिफ्ट की थी.

बिहार कनेक्शन और मधुबनी पेंटिंग का गौरव

करीब दो महीने पहले, जब निर्मला सीतारमण बिहार के मधुबनी जिले में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, तब दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी भेंट की थी. कहा जाता है कि साड़ी गिफ्ट करते समय दुलारी देवी ने वित्त मंत्री से अनुरोध किया था कि वे इसे बजट पेश करने के दिन पहनें.

 Madhubani Saree Designs : मिथिला कला की झलक

इस साड़ी (Nirmala Sitharaman Madhubani Saree Designs) को तैयार करने में एक महीना लगा. बेंगलुरु सिल्क पर हाथ से मधुबनी पेंटिंग की गई है, जिसमें मछली, पानी, कमल, पान और मखाने की तस्वीरें उकेरी गई हैं. ये सभी प्रतीक मधुबनी और मिथिला की पहचान हैं. दुलारी देवी ने बताया कि वे सुबह-शाम मेहनत करके इस साड़ी पर काम करती थीं और इसे मिथिला हाट कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री को भेंट किया था.

 Madhubani Saree Designs : वित्त मंत्री की साड़ियों की खासियत

निर्मला सीतारमण अक्सर अपनी साड़ियों के कारण चर्चा में रहती हैं. खासतौर पर बजट पेश करने के दौरान उनकी चुनी गई साड़ियां भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाती हैं. पिछले वर्षों में वे लाल, नीली, पीली, भूरी और ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ियां पहन चुकी हैं, जो अलग-अलग भारतीय परंपराओं और शिल्पकला को दर्शाती हैं.

कौन हैं दुलारी देवी?

दुलारी देवी बिहार के मधुबनी जिले के रांटी गांव की रहने वाली हैं. वे 57 साल की हैं और 2021 में उन्हें मधुबनी पेंटिंग में असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

एक गरीब परिवार में जन्मीं दुलारी देवी के पिता मछुआरे थे, जो बचपन में ही गुजर गए. उनकी मां मजदूरी कर घर चलाती थीं. आर्थिक तंगी के कारण दुलारी देवी को कभी स्कूल जाने का मौका नहीं मिला. महज 12 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई, लेकिन कुछ वर्षों बाद परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें ससुराल छोड़कर मायके लौटना पड़ा.

इसके बाद उन्होंने मिथिला पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार महासुंदरी देवी के घर काम करना (Nirmala Sitharaman Madhubani Saree Designs)शुरू किया. वहीं से उनकी कला यात्रा शुरू हुई. महासुंदरी देवी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें पेंटिंग सिखाने लगीं. बाद में वे प्रसिद्ध पेंटर कर्पूरी देवी के संपर्क में आईं, जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

बजट से पहले बिहार को खास संदेश?

इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में वित्त मंत्री द्वारा मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनना कहीं न कहीं बिहार को खास संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है. यह न केवल बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति को पहचान दिलाने का प्रयास है, बल्कि वहां की लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की भी पहल है.

दुलारी देवी खुद भी वित्त मंत्री द्वारा उनकी गिफ्ट (Nirmala Sitharaman Madhubani Saree Designs) की हुई साड़ी पहने जाने से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी बनाई साड़ी को देश की वित्त मंत्री ने बजट के दिन पहना. यह पूरे मिथिला और बिहार के लिए सम्मान की बात है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *