पटना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025 पेश( Budget 2025 )किया, जिसमें आम करदाताओं, किसानों, स्टार्टअप्स और उद्योगों के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं. इनकम टैक्स में राहत देते हुए सरकार ने सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट देने का ऐलान किया है. साथ ही, अब करदाता पिछले चार साल का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) एक साथ फाइल कर सकेंगे.
सीनियर सिटिजंस के लिए राहत
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ी राहत(Budget 2025 ) दी गई है. अब टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे पेंशनभोगियों और बुजुर्ग निवेशकों को फायदा होगा.
Budget 2025 : कैंसर के मरीजों को राहत
स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने कैंसर की दवाओं को सस्ता करने की घोषणा की है. साथ ही, अगले तीन वर्षों में देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे. पहले चरण में अगले वित्तीय वर्ष में ही 200 नए सेंटर बनाए जाएंगे.
बिहार को मिला विशेष पैकेज
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं (Budget 2025 )की हैं. बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना होगी, IIT पटना का विस्तार किया जाएगा, और मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा. इसके अलावा, राज्य में तीन नए हवाई अड्डे भी बनाए जाएंगे.
Budget 2025 की बड़ी घोषणाएं
- सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स में छूट
- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई.
- दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए अगले 6 साल का मिशन.
- कपास उत्पादन के लिए 5 साल का मिशन, कपड़ा उद्योग को मिलेगा लाभ.
- MSME सेक्टर को बढ़ावा – लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया.
- स्टार्टअप्स को बढ़ावा – लोन की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़.
- खिलौना उद्योग के लिए ‘मेक इन इंडिया’ योजना शुरू होगी.
- IIT सेक्टर में विस्तार – देशभर के 23 IIT में 1.35 लाख स्टूडेंट्स, IIT पटना का होगा विस्तार.
- AI रिसर्च को बढ़ावा – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड.
- मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75,000 नई सीटें जोड़ी जाएंगी.
इस बजट में सरकार ने टैक्सपेयर्स, किसानों, उद्यमियों और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए बड़े सुधारों का ऐलान किया है.