नीतीश की गैरमौजूदगी में बेटे निशांत कुमार ने ली JDU की सदस्यता…संजय झा ने दिलाई पार्टी में एंट्री

Nishant kumar : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने रविवार को औपचारिक रूप से Janata Dal (United) की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता Sanjay Jha ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि Rajiv Ranjan Singh ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया.

पिता के कामों को आगे बढ़ाने का करूंगा प्रयास

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे. पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वे पार्टी के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा.

जनता से पिता पर विश्वास करने की अपील

राज्यसभा जाने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके पिता का है. साथ ही उन्होंने बिहार और देश की जनता से अपील की कि वे उनके पिता पर अपना विश्वास बनाए रखें. कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार की शैली में हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. वे सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *