नहीं रास आया JDU सांसद को सवाल पुछना…नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में पत्रकार पर हमला

पटना। बुधवार को JDU सांसद अजय मंडल द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट (Journalist attacked )करने का मामला सामने आया है. यह घटना तब हुई जब पत्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे की तैयारियों को कवर कर रहे थे. इसी दौरान सांसद और उनके समर्थकों ने पत्रकारों पर हमला कर दिया.

Journalist attacked : क्या है मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पत्रकार सीएम के दौरे की कवरेज कर रहे थे, तब एक गाड़ी आई, जिस पर सांसद लिखा था. सांसद अजय मंडल उस समय गाड़ी में मौजूद नहीं थे. थोड़ी देर बाद वही गाड़ी वापस आई, जिसमें सांसद खुद सवार थे. गाड़ी रुकते ही उन्होंने अपने साथियों के साथ पत्रकारों पर हमला(Journalist attacked )कर दिया. रिपोर्टर और कैमरा मैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. मारपीट के दौरान उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए. घायल पत्रकारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो अन्य पत्रकारों द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

JDU सांसद ने दी सफाई

इस मामले (Journalist attacked ) में सांसद अजय मंडल ने सफाई देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलने एयरपोर्ट जा रहे थे. गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी के शीशे पर जोर से नॉक किया, जिसे उनके बॉडीगार्ड ने रोका. इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और विवाद बढ़ गया. सांसद ने कहा कि मैंने किसी पत्रकार को गाली नहीं दी, बस अपने बॉडीगार्ड को डांटा था. दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो रही थी.

विपक्ष का सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा, “बिहार में अपराध बढ़ रहा है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं.RJD प्रवक्ता अरुण यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में गुंडागर्दी का राज है. सत्ता के नशे में सरकार पूरी तरह बेसुध हो चुकी है. पत्रकारों पर हमला बेहद निंदनीय है. वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन जब तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं होती, कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

Journalist attacked :कार्रवाई की मांग

पत्रकारों ने सांसद अजय मंडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. इस घटना ने बिहार में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *