क्रॉस-वोटिंग के बिना ही बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर NDA की जीत…महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग

Bihar Rajya Sabha Election Results : बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 5 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ मुख्यमंत्री Nitish Kumar और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Nitin Nabin राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं. चुनावी नतीजों के अनुसार, नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले. वहीं Ramnath Thakur को 42 वोट और Upendra Kushwaha को भी 42 वोट प्राप्त हुए.

पांचवीं सीट पर दिलचस्प मुकाबला

पांचवीं सीट के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहली वरीयता के वोटों की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार Shivesh Ram को 30 वोट मिले थे. हालांकि दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती में उन्होंने RJD उम्मीदवार A.D. Singh को मात दे दी. एडी सिंह को कुल 37 वोट मिले.

वोटिंग का गणित

NDA के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया. वहीं महागठबंधन के केवल 37 विधायक ही वोट डालने पहुंचे. राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 41 वोटों की आवश्यकता थी. महागठबंधन के 4 विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए, जिसका असर नतीजों पर साफ दिखाई दिया. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस परिणाम से बिहार की सियासत में NDA की मजबूती और विपक्ष की रणनीतिक कमजोरी दोनों उजागर हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *