कौन है निशांत कुमार जिसके पॉलिटिक्स डेब्यू की हो रही चर्चा, जानिए क्या है राजनीतिक दूरी की असली वजह

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ( Nishant Kumar) हमेशा से राजनीति से दूर रहे हैं और उनका झुकाव आध्यात्म की ओर अधिक है. 49 वर्षीय निशांत इंजीनियरिंग के पेशे से जुड़े हैं और अपनी निजी जिंदगी को सादा और शांतिपूर्ण बनाए रखते हैं.

शिक्षा और करियर

निशांत कुमार ( Nishant Kumar)  की शुरुआती शिक्षा पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के मसूरी स्थित मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. स्कूल के बाद उन्होंने झारखंड के रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की.

 Nishant Kumar की राजनीति से दूरी आध्यात्म में रुचि

हालांकि निशांत कुमार ( Nishant Kumar)  बिहार की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेता नीतीश कुमार के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा राजनीति से खुद को अलग रखा है. उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, उनका झुकाव राजनीति के बजाय आध्यात्म और साधना की ओर अधिक है. कई बार वह इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी कर चुके हैं कि उन्हें राजनीतिक जीवन में कोई दिलचस्पी नहीं है.

संपत्ति और निजी जीवन

2019 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, निशांत कुमार की संपत्ति उनके पिता नीतीश कुमार से अधिक आंकी गई थी. हालांकि, उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और अपने जीवन को निजी तौर पर ही जीना पसंद करते हैं.

परिवार भी राजनीति से दूर

निशांत कुमार ही नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के अन्य रिश्तेदार—भाई, बहन और परिवार के अन्य सदस्य भी राजनीति से पूरी तरह दूर हैं. नीतीश कुमार ने भी कभी अपने बेटे को राजनीति में लाने की कोशिश नहीं की.बिहार की राजनीति में जहां वंशवाद एक आम चलन माना जाता है, वहीं नीतीश कुमार और उनका परिवार इससे बिल्कुल अलग नजर आता है. निशांत कुमार का राजनीतिक विरासत से दूर रहना यह दर्शाता है कि वह अपने लिए एक अलग रास्ता चुन चुके हैं, जिसमें राजनीति की कोई जगह नहीं है.

क्या है Nishant Kumar की चर्चा की वजह

शनिवार को पटना स्थित JDU ऑफिस के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों में लिखा था, “बिहार करे पुकार, आइये निशांत कुमार. बताया जा रहा है कि ये पोस्टर JDU कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *