दिलीप जायसवाल की छुट्टी….मिथिलांचल के इस बड़े नेता को मिली बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी 

bihar bjp state president : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी ( sanjay saraogi ) को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्थान लेंगे।

कौन हैं संजय सरावगी

संजय सरावगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे दरभंगा सदर विधानसभा सीट से पिछले पांच बार से विधायक हैं और इससे पहले नीतीश कुमार सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनका लंबा अनुभव रहा है। जिसके कारण उनको मिली यह नई जिम्मेदारी पार्टी का बिहार में अपनी राजनीतिक रणनीति को धार देने के लिए अहम मान रही है।

मिथिलांचल पर फोकस

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव हाल ही में हुए राष्ट्रीय स्तर के संगठनात्मक फेरबदल की कड़ी में देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व बिहार में संगठन को और मजबूत करने, खासकर मिथिलांचल के दरभंगा और मधुबनी इलाके में पकड़ करने पर फोकस कर रहा है। इससे पहले मंत्रिमंडल में इस इलाके को NDA सरकार द्वारा तरजीह नहीं दिया गया था। जबकि इस इलाके से भारी मात्रा में विधायक चुनकर विधानसभा गए है। जिसके बाद पार्टी का यह फैसला आया है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

उधर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय सराओगी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *