‘क्या बोल रहे हैं?’…लालू के ऑफर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव(Lalu-Nitish) ने बुधवार को कहा कि वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार को “माफ करने और विपक्षी दल में उनका स्वागत करने” के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऑफर देते हुए लालू यादव ने कहा कि हमारे दरवाजे नीतीश के लिए खुले हैं. उन्हें भी अपने दरवाजे खोल देने चाहिए. इससे दोनों तरफ के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी.

लालू के ऑफर पर नीतीश ने क्या कहा

लालू के इस ऑफर पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ऑफर के बारे में पत्रकारों के सवालों के जवाब में जेडी(यू) प्रमुख ने बस इतना ही कहा कि क्या बोल रहे हैं.

Lalu-Nitish:नीतीश को सहयोगियों का साथ

इस बीच लालू यादव की टिप्पणी पर जेडी(यू) के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए. ललन सिंह ने कहा एनडीए मजबूत है. जेडी(यू) और बीजेपी एकजुट हैं. यह एक स्वतंत्र समाज है और कोई भी जो चाहे कह सकता है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भी लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे. वे कभी पूरे नहीं होंगे.

बता दें कि पिछले साल इंडिया ब्लॉक के गठन की अगुआई करने के बाद नीतीश कुमार ने इसे छोड़ दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गए.

नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा : तेजस्वी

पिता (Lalu-Nitish) के बयानों के विपरीत तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नया साल बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के प्रस्थान का साल होगा. तेजस्वी यादव पटना में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के घर से निकलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. पीटीआई के अनुसार राजद नेता ने कहा कि बहुत ठंड है. अपने आप को गर्म रखें लेकिन कोई भी अनुमान न लगाएं. नए साल में नई फसल होगी और नई सरकार आएगी जो लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा और नौकरियों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होगी.

उन्होंने कहा कि नए साल में चाचा नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा. वह 20 साल से सत्ता में(Lalu-Nitish) हैं. अगर एक ही फसल इतने लंबे समय तक बोई जाए तो मिट्टी बर्बाद हो जाती है. इसलिए नीतीश जी और एनडीए के जाने का समय आ गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *