Lalu family : जब भी राजनीति की बात होती है और लालू परिवार का जिक्र किया जाता है. लालू प्रसाद यादव परिवार की शिक्षा पर सियासी बहस जरूर होता है. और जब एक बार फिर से बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है को तो प्रचार के बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की शैक्षणिक योग्यता राजनीतिक चर्चा के केंद्र में है। जन सुराज के प्रशांत किशोर से लेकर बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार लालू परिवार,विशेषकर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की शिक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में नजर डालते हैं कि लालू यादव, उनकी पत्नी और उनके नौ बच्चों की शिक्षा क्या है।
लालू यादव और राबड़ी देवी कहां तक पढ़े लिखे
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने लॉ में ग्रेजुएशन किया और राजनीति विज्ञान में एमए किया है। छात्र राजनीति से शुरुआत कर वे आगे चलकर बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में रेल मंत्री भी बने। उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चौथी कक्षा तक पढ़ी हैं। सीमित शिक्षा के बावजूद वे करीब आठ साल तक राज्य की सीएम रहीं।
बेटियां पढ़ाई में बेटों से आगे
लालू-राबड़ी की सात बेटियां और दो बेटे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस परिवार में बेटियां उच्च शिक्षा के मामले में बेटों से कहीं आगे हैं।
- मीसा भारती (सबसे बड़ी बेटी) – एमबीबीएस
- रोहिणी आचार्य (दूसरी बेटी) – एमबीबीएस
- चंदा यादव (तीसरी बेटी) – एलएलबी
- रागिनी यादव (चौथी बेटी) – इंटरमीडिएट
- हेमा यादव (पांचवीं बेटी) – बीटेक, रांची के बीआईटी से
- अनुष्का यादव (छठी बेटी) – इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन
- राजलक्ष्मी यादव (सातवीं बेटी) – एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
- तेज प्रताप यादव (बड़े बेटे) – 12वीं पास
- तेजस्वी यादव (छोटे बेटे) – 9वीं तक पढ़ाई
चुनावी मुद्दा क्यों?
चुनावी माहौल में विपक्षी दल इस मुद्दे को लगातार हवा दे रहे हैं। तेजस्वी यादव को लेकर उनके शिक्षा की कमी अक्सर सवालों में रहती है, जबकि आरजेडी का दावा है कि नेतृत्व क्षमता केवल डिग्रियों से नहीं मापी जा सकती। फिलहाल, बिहार की राजनीति में विकास, रोजगार और जातीय समीकरणों के बीच शिक्षा भी एक अहम चुनावी बहस का मुद्दा बन चुकी है।