Vaishali Crime News : बिहार के वैशाली जिला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट में पीड़ित के हवाले से बताया गया कि घटना 9 फरवरी की शाम करीब छह बजे की है. आरोप है कि मुखिया ने किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देने के बहाने उसे बुलाया. इसके बाद उसे कचड़ा भवन नहर के किनारे ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया. नाबालिग का कहना है कि विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और गाल पर दांत काट लिया.
थाना में दर्ज कराई शिकायत
किसी तरह पीड़ित वहां से बचकर अपने घर पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसके पिता के 12 फरवरी को घर लौटने के बाद बरांटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अर्जुन सिंह के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं और वे पूर्व में जेल भी जा चुके हैं. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.