बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत सुशासन मॉडल की मुहर, मोदी राजनीति के नए व्याकरण को जनता ने दिया समर्थन

Bihar politics : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जबरदस्त जीत को विशेषज्ञ एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं। यह परिणाम न सिर्फ बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए प्रचंड जनादेश है, बल्कि यह इस बात की भी पुष्टि करता है कि विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर आधारित नरेंद्र मोदी की राजनीति को जनता ने व्यापक तौर पर स्वीकार कर लिया है। द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने विश्लेषण में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा है कि बिहार का यह जनादेश सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि राजनीति के नए व्याकरण की स्वीकृति है। यह राजनीति जातीय समीकरणों, पहचान और नारों से ऊपर उठकर प्रदर्शन, वितरण प्रणाली, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर आधारित है।

जाति की राजनीति पर शासन का एजेंडा भारी

अपने लेख में हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि बिहार का यह जनादेश इंफ्रास्ट्रक्चर, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा पर आधारित राजनीति की पुष्टि करता है। लेकिन इसके साथ ही बिहार की जनता की उम्मीदें भी बढ़ी हैं ,नौकरी सृजन तेज हो, संस्थाओं में पारदर्शिता आए और सुधारों की गति बढ़े। विश्लेषकों का मानना है कि बिहार के मतदाताओं ने पारंपरिक जातीय राजनीति की बजाय प्रदर्शन-आधारित शासन को प्राथमिकता दी। एनडीए ने चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य में चल रही विकास योजनाओं को प्रमुखता से सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीत के बाद कहा कि बिहार की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया और यह जीत सुशासन और विकास की है।

बिहार का मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी ब्लूप्रिंट

हरीदीप पुरी अपने कॉलम में लिखते हैं कि बिहार का यह परिणाम आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय राजनीति का दिशा-निर्देशन कर सकता है। उनके अनुसार, यह सिर्फ बीजेपी की जीत नहीं, बल्कि यह संकेत है कि मतदाता अब ठोस काम और लंबी अवधि की नीतियों को पुरस्कृत कर रहे हैं। NDA के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस नतीजे को प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीतियों पर जनता की मोहर बताया है। हालांकि यह जीत NDA के लिए बड़ी सफलता है, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। पुरी लिखते हैं कि बिहार की जनता ने सिर्फ पिछला प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य की उम्मीदों के आधार पर भी NDA पर भरोसा किया है।

अब मतदाता चाहते हैं कि नौकरी सृजन तेज़ी से हो,सुधारों की रफ्तार बढ़े, शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता आए और शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग में संरचनात्मक बदलाव हों बिहार के नतीजे ने राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक बहस को नई दिशा दी है। मोदी का नया बिहार और विकास निर्णायक है का संदेश अब देशभर के चुनावी एजेंडा में दिखाई देने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह पैटर्न जारी रहा तो भविष्य के चुनावों में जातीय समीकरणों के बजाय सुशासन बनाम अव्यवस्था की राजनीति प्रमुख हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *