दिवाली और छठ पर्व पर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति, पैर रखने की जगह नहीं रेलवे ने किए ओर कड़े सुरक्षा इंतजाम..!

Indian railway rush during festival: दिवाली और छठ पर्व से महज कुछ दिन पहले ही देश की रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। महानगरों से अपने घर लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए ट्रेनों में जगह मिलना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यात्री कोचों की इमरजेंसी खिड़कियों से अपना सामान तो क्या खुद भी अंदर घुसाने को मजबूर है।

झांसी जौनपुर गोरखपुर दिल्ली और मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में पैर रखने की जगह तक नहीं बची है। धक्का मुखी खाते हुए यात्री किसी तरह से अपने गंतव्य तक पहुंचाने की जुगत में लगे हुए हैं।

विशेष व्यवस्था और सख्त इंतजाम

राजधानी दिल्ली में त्योहारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने कड़े कदम उठाए हैं। 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक दिल्ली एनसीआर के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि विशेष रूप से 17, 18 और 23 अक्टूबर को सबसे अधिक भीड़ की संभावना है, क्योंकि यह तारीखे दिवाली और छठ पूजा से सीधे जुड़ी हुई है।

सेंट्रल रेलवे की पहल

सेंट्रल रेलवे इस त्योहारी सीजन में 1702 स्पेशल ट्रेन चल रहा है। इनमें से 800 से अधिक ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए निर्धारित है। ट्रेनों की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, कोल्हापुर और नागपुर जैसे प्रमुख स्थानों से की गई है।

प्रमुख स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेन

झांसी मंडल से 7 स्पेशल ट्रेन

झांसी मंडल से गोरखपुर कानपुर और लखनऊ की और साथ विशेष ट्रेन से चालित की जा रही है ट्रेन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की पूर्वी क्षेत्र में जाने वाली यात्रियों के लिए है।

मुंबई बिहार रूट की व्यवस्था 

मुंबई से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए LTT दानापुर बाई वीकली स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक हर सोमवार शनिवार को चलाई जा रही है। यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे और अगले दिन रात 10: 45 बजे दानापुर पहुंचती है।

गुजरात से बिहार–यूपी के लिए ट्रेन

उधना से भागलपुरः ट्रेन संख्या 09081, प्रातः 11:15 बजे

उधना से समस्तीपुरः ट्रेन संख्या 09069, प्रातः 08:35 बजे

साबरमती से गोरखपुरः ट्रेन संख्या 09429, प्रातः 08:50 बजे

यात्रियों के लिए सुविधाएं

रेलवे ने टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए कदम उठाए हैं

1.मोबाइल UTS की सुविधा यात्री अब केवल टिकट विंडो पर निर्भर नहीं रहेंगे,

2. अतिरिक्त टिकट काउंटर प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी काउंटर खोले गए हैं,

3. IRCTC वेबसाइट – ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध,

4. सभी PRS काउंटरों पर बुकिंग हर आरक्षण केंद्र पर टिकट उपलब्ध

चुनौतियों और समाधान

नियमित ट्रेनों में तो कंफर्म टिकट मिला संभव हो गया है लेकिन जो स्पेशल ट्रेनों में भी नो रूम की स्थिति बनी हुई है मुंबई लोकमान्य तिलक, गोदान गाजीपुर बांद्रा और महानगरी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में सिम पूरी तरह भर चुकी है।

सुरक्षा व्यवस्ता

2,100 अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती

डीआरएम द्वारा स्वयं निगरानी

प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी टीम

भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम

यात्रियों के लिए सुझाव

1. समय से पहले स्टेशन पहुंचें कम से कम 1-2 घंटे पहले

2. ऑनलाइन बुकिंग करें – IRCTC वेबसाइट या UTS ऐप का उपयोग करें

3. कम सामान रखें – भीड़ में अधिक सामान समस्या बन सकता है

4. महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालें टिकट और पहचान पत्र सुरक्षित रखें

5. वैकल्पिक रूट चुनें – यदि संभव हो तो कम भीड़ वाले रूट का चयन करें

अलग-अलग जोनों की व्यवस्था

पूर्वी रेलवे ने गोरखपुर से पुणे राजगीर से हरिद्वार और बरौली से बांद्रा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने हावड़ा से जयपुर के खातीपुरा के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलाई जा रही है। इसमें 22 कोच हैं जिनमें 4 थर्ड AC, 10 सेकंड AC और 6 जनरल डिब्बे शामिल हैं।

दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए यह समय चुनौती पूर्ण है लेकिन भारतीय रेलवे की व्यापक तैयारियां सराहनीय हैं। 12000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के साथ 2.7 लाख अतिरिक्त सिम और विशेष सुरक्षा व्यवस्था से आते हो काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि यात्रियों को सलाह दी जाती है, कि वह अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाए, समय से पहले टिकट बुक करें और स्टेशन पर जल्दी पहुंचे।

महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संपर्क करे

IRCTC वेबसाइट: www.IRCTC.co.in

Railway पूछताछ केंद्र: www. enquiry.indianrail.gov.in

हेल्पलाइन नंबर: 139

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *