Chhoti diwali/Narak chaturdashi: दिवाली के पांचदिवासिया महापर्व में नरक चतुर्दशी का विशेष स्थान है. नरक चतुर्दशी यानी की छोटी दीवाली पर यम दीपक जलाने की परंपरा अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह पर दिवाली से एक दिन पहले आता है उसे नरक चतुर्दशी, नरक चौदस, रूप चौदस और काली चौदस जैसे नाम से भी जाना जाता है.
इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने रक्षा नरकासुर का वध किया था, जो अत्यंत क्रूर और अत्याचारी था. इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित यम दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा पूर्वक दीपक जलाने से परिवार को अकाल मृत्यु से सुरक्षा मिलती है और यमलोक का भय समाप्त होता है.
छोटी दीवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहा जाता है?
प्राचीन काल में नरकासुर नामक एक क्रूर राक्षस राजा था, जिससे स्वर्ग और पृथ्वी दोनों भयभीत थे. यह राक्षस पृथ्वी माता और भगवान वराह का पुत्र था, लेकिन बुराई के मार्ग पर चल पड़ा था. नरकासुर ने देवताओं को हराया उनका धन लूट और 16000 महिलाओं को बंदी बना दिया था. उसके अत्याचार से पीड़ित होकर देवताओं ने भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ मिलकर कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरकासुर का वध किया. इस विजय के उपलक्ष्य में छोटी दीवाली मनाई जाती है, और इसीलिए इस नरक चतुर्दशी कहा जाता है.
यम के दीपक का क्या है धार्मिक महत्व
यम दीपक मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित एक विशेष दीपक है, जो छोटे दिवाली की शाम को दक्षिण दिशा में जलाया जाता है. यह दीपक परिवार की दीर्घायु, स्वास्थ और अकाल मृत्यु से सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. नरक चतुर्दशी पर यमराज की पूजा करने सेअकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता हैं.
1. शास्त्रों के मुताबिक नरक चतुर्दशी पर यम दीपक जलाने का उद्देश्य घर में अकाल मृत्यु और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना है.
2. मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन यमराज के नाम से दीपक जलता है उसे यमलोक का भय नहीं सताता.
3. यह पर्व जीवन में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का प्रतीक है.
4. यम दीपक परिवार में खुशहाली लंबी आयु और बुरी शक्तियों से सुरक्षा का संकेत माना जाता है.
14 अन्य दियों का महत्व
नरक चतुर्दशी पर यम दीपक के अलावा 14 अन्य दीपक भी घर के विभिन्न हिस्सों जैसे पूजा स्थल रसोई मुख्य द्वार तुलसी के पास आदि पर जलाने चाहिए. यम का दीपक दक्षिण दिशा में, मुख्य द्वार के बाहर दो दीपक, मुख्य द्वार पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए. पूजा स्थल पर भगवान की आराधना के लिए, तुलसी के पौधे के पास आध्यात्मिक शुद्धि के लिए, रसोई में अन्न की देवी का सम्मान यानी की अन्नपूर्णा के लिए, घर के चारों कोनों में नकारात्मकता दूर करने के लिए, ब्रह्म स्थान में संतुलन और समृद्धि के लिए, और जो दीपक बचे हैं घर के अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर रखना चाहिए.
आधुनिक जीवन में नरक चतुर्दशी की प्रासंगिकता
आज की व्यस्त जीवन शैली में यम दीपक और नरक चतुर्दशी की परंपरा हमें जीवन की नश्वरता की याद दिलाती है, और हर पल को महत्व देना सिखाती है. परिवार के साथ एकजुट होने का अवसर देती है, आध्यात्मिकता से जुड़ने का माध्यम बनती है, सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करती है, परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है,मृत्यु भय को कम करके जीवन को बेहतर तरीके से जीने की प्रेरणा देती है नरक चतुर्दशी.
अकाल मृत्यु से मुक्ति का मार्ग
नरक चतुर्दशी पर यम दीपक जलाना केवल एक धार्मिक रस्म नहीं बल्कि जीवन मृत्यु और उसके बाद के जीवन के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण का प्रतीक है. यह परंपरा हमें याद दिलाती है की मृत्यु प्राकृतिक है लेकिन सदाचार भक्ति और सकारात्मक जीवन से हम अकाल मृत्यु के भय को दूर कर सकते हैं.