Padma Awards 2025: केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कार का ऐलान, इन विभूतियों को मिला सम्मान

पटना। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 (Padma Awards 2025 )के विजेताओं की घोषणा की. भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. इस बार पद्म श्री पुरस्कार में कई महान व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया है, जिनमें भीम सिंह भावेश, डॉक्टर नीरजा भाटला और एथलीट हरविंदर सिंह सहित 30 का नाम शामिल है.

Padma Awards 2025  ; विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित

पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को दिए जाते हैं. इस वर्ष के विजेताओं में ब्राजील के हिंदू आध्यात्मिक नेता जोनास मसेट्टी और भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर लिखने वाले प्रसिद्ध दंपति ह्यूग और कोलीन गैंट्जर भी शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले प्रमुख व्यक्तित्व

  • भेरू सिंह चौहान- कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश
  • भीम सिंह भावेश- पत्रकारिता, सामाजिक कार्य, बिहार
  • जगदीश जोशीला- साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी), मध्य प्रदेश
  • जोनास मसेट्टी- आध्यात्मिकता, वेदांत गुरु, ब्राजील
  • पी. दत्चनमूर्ति-कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी
  • नीरजा भाटला- चिकित्सा (स्त्री रोग), दिल्ली
  • शेखा ए जे अल सबा- चिकित्सा (योग), कुवैत
  • ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र- साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड
  • हरिमन शर्मा-कृषि (सेब), हिमाचल प्रदेश
  • नरेन गुरुंग- कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम
  • हरविंदर सिंह- खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा
  • विलास डांगरे- चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र

इन महान शख्सियतों (Padma Awards 2025 ) को उनके विशिष्ट कार्यों और योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार उन्हें उनके द्वारा किए गए अथक प्रयासों और समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *