4th phase of polling : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिसके बाद सोमवार को राज्य 5 सीटों पर मतदान होने हैं। इन सीटों पर 13 मई को वोटिंग हैं। जिसमें मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय निर्वाचन सीट शामिल है।
दरभंगा संसदीय क्षेत्र से 8 उम्मीदवार मैदान में
राज्य में चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार सहित कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें सबसे अधिक उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से 13 उम्मीदवार तो सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी 55 उम्मीदवारों के भाग्यों के फैसला करने के लिए राज्य के इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 50 लाख 49656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला और 193 थर्ड जेंडर सहित कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता हैं।
दरभंगा लोकसभा सीट से चौथे चरण में सबसे कम उम्मीदवार
लोकसभा के इस सीट से मौजूदा सांसद गोपाल जी ठाकुर को फिर से बीजेपी ने मैदान में उतारा हैं। पिछले 15 साल से यहाँ बीजेपी के सांसद हैं। विपक्ष से सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए आरजेडी ने ललित कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया हैं। लोकसभा के इस सीट से मैदान में कुल 8 उम्मीदवार हैं।
लोकसभा में ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाता तय करते हैं कौन जीतेगा रण
बिहार के दरभंगा लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा ब्राह्मण वोटरों की संख्या हैं। करीब 4 लाख से अधिक ब्राह्मण और 3 लाख मु्स्लिम मतदाता इस सीट से हार और जीत तय करते हैं। अन्य वोटरों में मल्लाह जाति के 2 लाख, एससी-एसटी समुदाय से ढाई लाख और यादव समाज के 1.6 लाख मतदाता हैं।
समस्तीपुर लोकसभा सीट पर परिवारवाद की लड़ाई
पिछले 10 साल से समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीतती आ रही लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में फिर से यह सीट आया हैं। NDA के सहयोगी के तौर पर चिराग पासवान ने जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया हैं। पार्टी ने लोकसभा के इस इस सीट से जदयू के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा के इस सीट से मैदान में कुल 12 उम्मीदवार हैं।
4th phase of polling : उजियारपुर लोकसभा सीट
उजियारपुर लोकसभा सीट से बीजेपी नेता और सीट से मौजूदा सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय मैदान में हैं तो वहीं आरजेडी की तरफ से आलोक कुमार मेहता मैदान में हैं। आलोक मेहता लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा के इस सीट से मैदान में कुल 13 उम्मीदवार हैं।
मुंगेर लोकसभा सीट पर 4th phase में होगी polling
मुंगेर लोकसभा सीट से NDA की सहयोगी जदयू ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ललन सिंह ने इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। उनके खिलाफ आरजेडी ने इस सीट से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा के इस सीट से मैदान में कुल 12 उम्मीदवार हैं।
4th phase of polling : बेगूसराय लोकसभा सीट पर मतदान
एक दौर में कांग्रेस का गढ़ रही लोकसभा का बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र पिछली बार चर्चा में रहा था। लेकिन इस बार इस सीट की चर्चा कुछ खास नहीं हैं। वर्तमान में यहाँ से सांसद गिरिराज सिंह को बीजेपी ने इस बार फिर से मैदान में उतारा है तो उनके खिलाफ विपक्ष के तरफ से सीपीआई के अवधेश कुमार राय उम्मीदवार हैं। लोकसभा के इस सीट से मैदान में कुल 10उम्मीदवार हैं।