शुक्रवार शाम जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में press conference किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जम कर निशाना साधा।
सम्बोधन में प्रधानमंत्री पर हमला
जेल से बाहर आने के बाद पहली बार जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि मैंने आपसे पहले ही कहा था कि मैं जल्द आऊँगा और मैं आ गया। उसके बाद सीएम ने press conference किया। लगभग 21 मिनट के सम्बोधन में बीजेपी पर हमला करते हुए बीजेपी के तानाशाह, भ्रस्टाचार, आदि के साथ साथ लोकसभा में पार्टी की प्लानिंग को लेकर बात कही।
press conference की मुख्य बाते;
• पार्टी खत्म करना चाहती हैं बीजेपी
10 सालों में आम आदमी पार्टी के 2 राज्यों में अपनी सरकार बनाई। इसलिए बीजेपी डर गई हैं और पार्टी को खत्म करने के लिए आप के नेताओं को जेल में कैद कर रही हैं।
• भ्रष्टाचार कैसे खत्म होती हैं हमसे सिखनी चाहिए
बीजेपी भ्रष्टाचार की बात करती हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े डकैत चोर उच्चकों को पार्टी में शामिल कर रखा हैं। सिर्फ शामिल नहीं बल्कि उसे मंत्री, डिप्टी सीएम आदि बना रखा हैं। हमारी सरकार से पीएम को भ्रष्टाचार कैसे खत्म किया जाता है, सिखनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि 2015 में हमारे एक मंत्री का ऑडियो वायरल हुआजिसमें वो एक दुकानदार से 5 लाख रुपए मांग रहा था। मामले में कारवाई करते हुए मैंने खुद मंत्री को सीबीआई के हवाले कर दिया। उधर पंजाब में मान साहब ने भ्रष्टाचार में शामिल अपने मंत्री को जेल में भेजा।
• एनडीए जीती तो विपक्ष जेल में होगा
प्रधानमंत्री ने वन नेशन वन लीडर मिशन शुरू की हैं। जिसका मकसद विपक्ष को खत्म करना हैं। केजरीवाल ने कह कि अगर बीजेपी जीत जाती है तो थोड़े दिन बाद ममता, तेजस्वी, स्टालिन, विजयन, उद्धव सहित सभी विपक्षी दल के नेता जेल में होंगे।
• पीएम ने अपने नेताओं का करियर खत्म कर दिया
केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी देश में अपने ही नेताओं के राजनीतिक करियर खत्म कर रहें। पहले इन्होंने आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन, शिवराज, वसुंधरा राजे, खट्टर, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी।अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर इनकी सरकार बनती हैं तो उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी नहीं रहेंगे। देश में ये लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं।
• अमित शाह होंगे पीएम
केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी जीतती हैं तो नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, बल्कि वो अमित शाह को प्रधामन्त्री बनाएंगे। क्योंकि 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे जिसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे और बीजेपी में नियम है कि 75 साल के होने के बाद नेता रिटायर हो जाता है।
• सट्टा बाजार में भी हार रही बीजेपी
केजरीवाल ने कहा कि 4 जून के बाद इनकी सरकर नहीं बन रही हैं। यह मेरा आकलन हैं। सट्टा बाजार में भी पीएम को सिर्फ 220-230 सीटें मिलती दिख रही हैं। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी जिसमें आप की भी हिस्सा होगा। जिसके बाद दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
• मैं लड़ूँगा, इस्तीफा नहीं दूंगा
मैं इस्तीफा नहीं दूंगा बल्कि इनके खिलाफ लड़ूँगा। केजरीवाल ने कहा की मेरे लिए पद मायने नहीं रखता। लेकिन इनसे लड़ने के लिए मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।