INDIAN PREMIER LEAGUE 2024 : दीपक चाहर के बाद मथीशा पथिराना भी हो सकते IPL से बाहर, CSK की मुश्किलें बढ़ी

पहले दीपक चाहर और अब श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के चोटिल होने से IPL 2024 चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और आगे की रिकवरी के लिए श्रीलंका लौटेंगे।

टीम के लिए सबसे किफायती गेंदबाज

अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पथिराना ने पूरे टूर्नामेंट में सीएसके के असाधारण गेंदबाजी की है। IPL 2024 में उन्होंने अब तक 7.68 E/R से 13 विकेट लिए है।

IPL 2024 के अंकतालिका में पांचवें नंबर पर CSK

दीपक चाहर और मथीशा पथिराना दोनों तेज गेंदबाज का सीजन से बाहर होना तय है।जिससे सीएसके की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएसके का अब तक कुछ खास नही रहा है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *