Bihar Lok Sabha election : बिहार में तीसरे चरण में 5 लोकसभा सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, जानिए किन सीटों पर कौन उम्मीदवार

(Bihar Lok Sabha election)पहले दो चरण में सबसे कम मतदान में सूची में आने वाला बिहार अब तीसरे चरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज शाम चुनाव प्रचार थम जाने के बाद तीसरे चरण के लिए राज्य के 5 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होना है । बिहार में जिन 5 लोकसभा सीटों पर इस फेज में चुनाव है, उनमें झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया लोकसभा सीट है।

 Bihar Lok Sabha election : झंझारपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

दरभंगा लोकसभा से सटा झंझारपुर सीट पर इस बार जेडीयू से मौजूदा सांसद रामप्रीत मंडल फिर से मैदान में हैं। पार्टी ने इनपर एक बार फिर से भरोसा जताया है। तो महागठबंधन में इस बार यह सीट वीआईपी के खातें में है। पार्टी ने वैश्य जाति के सुमन महासेठ को मैदान में उतारा है। इस सीट से आरजेडी नेता गुलाब यादव टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के चलते उन्होंने पाला बदल लिया और बीएसपी से टिकट लेकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है

झंझारपुर सीट पर जातीय समीकरण

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र ब्राह्मण, यादव और अति पिछड़ा बहुल इलाका है। यहां यादवों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत है तो ब्राह्मण भी लगभग 15 से प्रतिशत के आसपास है। यहां निर्णायक की भूमिका में 35 प्रतिशत अति पिछड़ा वोटर हैं। क्षेत्र में मुस्लिम वोटर भी 15 प्रतिशत के आसपास हैं। अन्य वोटरों में वैश्य समाज समेत और पिछड़ी जातियों की संख्या 12 से 15 प्रतिशत है।

 Bihar Lok Sabha election : सुपौल का संग्राम भी हो सकता है त्रिकोणीय

सुपौल सीट इस बार जदयू के खाते में है। जहां से जेडीयू ने मौजूदा सांसद दिलेश्वर कामत फिर से मैदान में उतारा है। तो वहीं आरजेडी ने चंद्रहास चौपाल को टिकट दिया है।चंद्रहास चौपाल दलित बिरादरी से आते हैं। इस सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणिय होने के असार है क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता वैद्यनाथ मेहता निर्दलीय खड़े हैं।

सुपौल सीट पर जातीय समीकरण

लोकसभा के इस निर्वाचन क्षेत्र में यादव, कुर्मी, भूमिहार, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

 Bihar Lok Sabha election : मधेपुरा यादवों का मुकाबला

पप्पू यादव के लिए लालू यादव की पसंदीदा सीट मधेपुरा से इस यादव का मुकाबला यादव से हैं। बीजेपी से दिनेश चंद्र यादव का मैदान में हैं तो आरजेडी के चंद्रदीप यादव मैदान में है ।

मधेपुरा सीट पर जातीय समीकरण

मधेपुरा के जातीय समीकरण को समझें तो मतदाताओं में यहाँ सबसे बड़ी आबादी यादव की है। मतदाताओं में मुस्लिम, ब्राह्मण और राजपूत वोटर भी हैं।लोकसभा के इस सीट पर दलित, कुर्मी कोयरी वोटर की संख्या भी अच्छी खासी है। लोकसभा के इस सीट बिहार के राजनीति के दिग्गज लालू यादव, शरद यादव और पप्पू यादव भी सांसद रह चुके हैं। बिहार के इस सीट पर दबदबा तो यादव उम्मीदवारों की रही हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि यहाँ किसी भी एक दल की बादशाहत कभी नहीं रही। लोकसभा सीट के साथ एक पुरानी कहावत जुड़ी है “रोम पोप का तो मधेपुरा गोप का”

 Bihar Lok Sabha election :  अररिया में एनडीए के पक्ष में मुकाबला ?

बीजेपी ने एक बार फिर से वर्तमान सांसद प्रदीप सिंह को अररिया से टिकट दिया है। यहाँ उनका मुकाबला आरजेडी ने शाहनवाज आलम से है। जिन्हें पार्टी ने पहली बार मैदान में उतारा है। इससे पहले शाहनवाज विधानसभा चुनाव में एमआईएम से जीतकर आरजेडी में शामिल हो गये। यहाँ एक दम सीधा मुकाबला दिख रहा है क्योंकि जो भी इधर उधर की हवा चल रही थी उसे प्रधानमंत्री ने अररिया में रैली करके पिछले दिनों एनडीए के पक्ष में हवा बनाने की पूरी कोशिश की थी।

अररिया सीटों पर जातीय समीकरण

बिहार के इस लोकसभा सीट पर मुस्लिम आबादी 42.9 %, और हिन्दु आबादी 56.6 % है। मतदाताओं में 32 % मुस्लिम हैं जो सीट पर उम्मीदवारों के लिए विनिंग फ़ैक्टर माने जाते हैं।

 Bihar Lok Sabha election : खगड़िया में किसकी बाजी ?

खगड़िया सीट पर ना तो बीजेपी मुकाबले में है और ना ही आरजेडी क्योंकि दोनों गठबंधन से यह सीट दूसरे पार्टी के खाते में है। एनडीए से यह सीट एलजेपी (आर) के खाते में तो महागठबंधन में ये सीट लेफ्ट के खाते में हैं। एलजेपी (आर) ने राजेश वर्मा तो सीपीएम से संजय कुमार मैदान में हैं । यहां दोनों गठबंधन के उम्मीदवार नये हैं। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा मैदान कौन मारता है।

खगड़िया सीट पर जातीय समीकरण

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की खूब चलती हैं। यादव मतदाताओं की संख्या 3.5 लाख हैं तो मुसलमान वोटर्स की सँख्या डेढ़ लाख हैं। इस क्षेत्र में निषाद वोटर्स भी डेढ़ लाख हैं। तो कुर्मी और कुशवाहा जाति के मतदाता ढाई लाख है। सवर्ण डेढ़ लाख, एससी-एसटी डेढ़ लाख,पासवान वोटर्स लगभग डेढ़ लाख तोअन्य जातियां भी करीब तीन लाख के करीब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *