वेब डेस्क। Amazon और Flipkart की ताजा सेल में ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स का मौका मिल रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट में काम आने वाले गैजेट्स की तलाश कर रहे हैं। 200 रुपये से कम में उपलब्ध इन गैजेट्स ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट के साथ कई छोटे लेकिन जरूरी डिवाइस खरीदने का मौका दिया जा रहा है।
Amazon सेल में क्या मिल रहा है खास?
Amazon और Flipkart सेल में ईयरफोन, मोबाइल स्टैंड, USB लाइट्स, चार्जिंग केबल, स्क्रीन गार्ड, और OTG केबल जैसे प्रोडक्ट्स प्रमुख हैं। ऐसे गैजेट्स, जिनकी कीमत आमतौर पर 300-500 रुपये होती है, अब भारी डिस्काउंट के साथ 200 रुपये से कम में उपलब्ध हैं।
कस्टमर के फेवरेट प्रोडक्ट्स
- वायर्ड ईयरफोन – अच्छे बेस और साउंड क्वालिटी के साथ वायर्ड ईयरफोन्स 199 रुपये में मिल रहे हैं। ये प्रोडक्ट म्यूजिक लवर्स के लिए शानदार ऑप्शन है।
- मोबाइल स्टैंड – 99 रुपये से शुरू होने वाले मोबाइल स्टैंड्स न केवल किफायती हैं, बल्कि इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो कॉल्स या मूवी देखने के दौरान ये स्टैंड्स बेहद उपयोगी होते हैं।
- यूएसबी लाइट – रात में लैपटॉप पर काम करने वालों के लिए 150 रुपये के अंदर मिलने वाली यूएसबी लाइट एक बेहतरीन डील है।
- चार्जिंग केबल्स – मोबाइल और अन्य डिवाइसेस के लिए USB और टाइप-C चार्जिंग केबल्स भी 200 रुपये से कम में उपलब्ध हैं।