प्रधानमंत्री के अलावा पीएम के पास और कौन कौन मंत्रालय होता है ? देखिए PM Modi Cabinet की पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए PM Modi Cabinet में 71 मंत्रियों को विभागों का आवंटन हो गया हैं। मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को ज्यादातर उनके पुराने विभगा ही आवंटित किये गए हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे, अमित शाह गृह मंत्री बने रहेंगे, नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री रहेंगे, एस जयशंकर विदेश मंत्री रहेंगे और निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री रहेंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है, जबकि मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के पास कौन-कौन से मंत्रालय हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग समेत कई मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इसके अलावा ऐसे सभी मंत्रालय जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे भी पीएम मोदी के पास ही रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे भी उनके अधीन ही रहेंगे।

PM Modi Cabinet 2024 : कैबिनेट मंत्री

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी – कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग

• राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय

• अमित शाह – गृह मंत्रालय; सहकारिता मंत्रालय

• नितिन गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय; रसायन और उर्वरक मंत्रालय

• जेपी नड्डा – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

• शिवराज सिंह चौहान – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; ग्रामीण विकास मंत्रालय

• निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय; कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय

• सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्रालय

• मनोहर लाल खट्टर – आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय; विद्युत मंत्रालय

• एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्रालय; इस्पात मंत्रालय

• पीयूष गोयल – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

• धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय

• जीतन राम मांझी – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

• ललन सिंह – पंचायती राज मंत्रालय; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

• सर्बानंद सोनोवाल – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

• वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

• किंजरापु राम मोहन नायडू – नागरिक उड्डयन मंत्रालय

• प्रहलाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

• जुअल ओरांव – जनजातीय मामलों का मंत्रालय

• गिरिराज सिंह – वस्त्र मंत्रालय

• अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्रालय; सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

• ज्योतिरादित्य सिंधिया – संचार मंत्रालय; पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय

• भूपेंद्र यादव – पर्यावरण एवं वन मंत्रालय

• गजेन्द्र सिंह शेखावत – पर्यटन मंत्रालय; संस्कृति मंत्रालय

• अन्नपूर्णा देवी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

• किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य मंत्रालय; अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय

• हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

• मनसुख मंडाविया – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय; युवा मामले एवं खेल मंत्रालय

• जी किशन रेड्डी – कोयला मंत्रालय; खान मंत्रालय

• लोजपा (आर.वी.) चिराग पासवान – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

• सीआर पाटिल – जल शक्ति मंत्रालय

PM Modi Cabinet 2024 : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

• राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; योजना मंत्रालय; संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

• जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

• अर्जुन राम मेघवाल – विधि और न्याय मंत्रालय; संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

• प्रतापराव गणपतराव जाधव – आयुष मंत्रालय; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

• जयंत चौधरी – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय; शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

PM Modi Cabinet 2024 : राज्य मंत्री

• जितिन प्रसाद – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।

• श्रीपद येसो नाइक – विद्युत राज्य मंत्री; नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री

• पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

• कृष्ण पाल – राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय

• रामदास अठावले बंधु – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय राज्य मंत्री

• राम नाथ ठाकुर – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

• नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय राज्य मंत्री

• अनुप्रिया सिंह पटेल – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री; रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री

• वी सोमन्ना – जल शक्ति राज्य मंत्री; रेल राज्य मंत्री

• टीडीपी सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी – ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

• एसपी सिंह बघेल – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; पंचायती राज मंत्रालय

• शोभा करंदलाजे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय; श्रम और रोजगार मंत्रालय

• कीर्ति वर्धन सिंह – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री; विदेश मंत्रालय

• बीएल वर्मा – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री; सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री

• शांतनु ठाकुर – राज्य मंत्री, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

• सुरेश गोपी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री; पर्यटन राज्य मंत्री

• एल. मुरुगन – सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री; संसदीय कार्य राज्य मंत्री

• अजय टम्टा – राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

• बंदी संजय कुमार – गृह मंत्रालय राज्य मंत्री

• कमलेश पासवान – ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

• भागीरथ चौधरी – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री।

• सतीश चंद्र दुबे – कोयला मंत्रालय; खान मंत्रालय

• संजय सेठ – रक्षा राज्य मंत्री

• रवनीत सिंह बिट्टू – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री; रेल मंत्रालय राज्य मंत्री

• दुर्गा दास उइके – राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय

• रक्षा निखिल खडसे – युवा मामले और खेल मंत्रालय राज्य मंत्री

• सुकांत मजूमदार – शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।

• सावित्री ठाकुर – महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री।

• तोखन साहू – राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय

• राज भूषण चौधरी – जल शक्ति मंत्रालय राज्य मंत्री

• भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा – भारी उद्योग राज्य मंत्री; इस्पात राज्य मंत्री

• हर्ष मल्होत्रा – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय; कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय

• निमुबेन बांभणिया – राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

• मुरलीधर मोहोल – राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय; राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय

• जॉर्ज कुरियन – अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

• पाबित्रा मार्गेरिटा – विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *