बिहार के पूर्णिया से नव निर्वाचित निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ Pappu Yadav ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर पार्टी को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की।
खरगे ने Pappu Yadav के साथ तस्वीर की शेयर
खरगे ने Pappu Yadav के साथ मुलाकात की तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘‘आज बिहार के पूर्णिया से नव निर्वाचित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 10, राजाजी मार्ग (खरगे का आवास) पर मुलाक़ात कर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया। हम उनका स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की लड़ाई में मुखर रहेगा, ऐसी हमारी अपेक्षा है।
पप्पू यादव ने अपनी पार्टी कांग्रेस में किया था विलय
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने कांग्रेस में शामिल होने और अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय करने की घोषणा की थी, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूर्णिया से बीमा भारती को अपना उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने निर्दनीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।