Bihar Crime News : राजधानी में दिन दहाड़े बैंक से 21 लाख लूट चंपत हुए लुटेरे

पटना : (Bihar Crime News ) बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। इसी बीच, सोमवार को अपराधियों ने पटना के दुल्हिन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर धावा बोलते हुए लगभग 21 लाख रुपये लूट फरार हो गए। पुलिस इस घटना की गहन जांच कर रही है।

चार से पांच अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह बैंक खुलने के कुछ ही समय बाद चार से पांच की संख्या में अपराधी बैंक में घुस आए। उन्होंने हथियार के बल पर बैंक के कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां से लगभग 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पटना (WEST) के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने बताया कि बैंक मैनेजर के अनुसार लूट की राशि अब तक 21 लाख रुपये के आसपास की है।

Bihar Crime News : बैंक से 21 लाख की लूट

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्वान दस्ते और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, लेकिन लुटेरों ने भागने के दौरान डीवीआर अपने साथ ले लिए हैं। पुलिस लुटेरों के भागने के रास्ते की भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि लुटेरों की संख्या चार से पांच थी, जो हथियार से लैस थे और युवा थे। हाल के दिनों में बिहार में बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप पर लूट की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है।

( क्रेडिट- मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *