अमेरिका के रिपोर्ट से दुनियां में मंडी का खतरा, धड़ाम हो रहे दुनियाभर के stock market

नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर के stock market में उल्लेखनीय गिरावट आई है। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई। जापान में 7.3%, ताइवान में 7.7% और दक्षिण कोरिया में 6.6% की गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजार में यह गिरावट काफी हद तक हाल ही में आए अमेरिकी नौकरी के आंकड़ों के कारण है। शुक्रवार को, अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो ने देश में रोजगार के आंकड़े जारी किए, जिसमें बेरोजगारी दर में वृद्धि का खुलासा हुआ, जिसने अमेरिका में संभावित मंदी के बारे में चिंता जताई है। इस खबर ने वैश्विक बाजारों में महत्वपूर्ण व्यवधान पैदा किया है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है।

USA में बढ़ रहा है Unemployment Rate ?

शुक्रवार को अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी नौकरी के आंकड़ों की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई में देश भर में केवल 114,000 नौकरियां दी गईं, जबकि पहले हर महीने औसतन 215,000 नौकरियां दी जाती थीं।यह आँकड़े बताते हैं कि जुलाई में लगातार तीसरे महीने बेरोज़गारी में वृद्धि हुई हैं। जून में यह दर 4.1% और मई में 4% से बढ़कर 4.3% हो गई। यह अक्टूबर 2021 के बाद से सबसे अधिक बेरोज़गारी दर है। डेटा यह भी दर्शाता है कि पुरुषों के लिए बेरोज़गारी दर 4% और महिलाओं के लिए 3.8% थी। सबसे अधिक बेरोज़गारी दर अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्तियों में थी, जिनकी जुलाई 2023 में 5.7% से बढ़कर 6.3% हो गई।

ये भी पढ़ें : पड़ोसी देश बांग्लादेश में भारी संकट के बीच प्रधानमंत्री आवास पर CCS की बैठक, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर मंथन

अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.3%

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में जुलाई में, बेरोज़गारी दर 0.2% बढ़कर 4.3% हो गई, उस महीने 352,000 लोग बेरोज़गार हो गए। जुलाई तक, यू.एस. में कुल 7.2 मिलियन बेरोज़गार व्यक्ति थे। उनमें से, लगभग 1.1 मिलियन को अस्थायी रूप से नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसका अर्थ है कि उन्हें बाद में फिर से काम पर रखा जा सकता है, जबकि 1.7 मिलियन को स्थायी रूप से नौकरी से निकाल दिया गया था। अमेरिका में दीर्घकालिक बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या में एक साल में 300,000 से अधिक की वृद्धि हुई है, जो जुलाई तक 1.5 मिलियन से अधिक हो गई है, जबकि एक साल पहले यह लगभग 1.2 मिलियन थी। इसके अतिरिक्त, औसत साप्ताहिक आय में जून में $1,200.16 से जुलाई में $1,199.39 तक मामूली कमी आई है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *