Bihar Phase 4 Voting: राज्य के 5 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, जानिए बिहार में कहां कितना मतदान हुआ ? 

Phase 4 Voting : बिहार में आज चौथे चरण के लिए पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इस चरण में 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनने के लिए करीब 95 लाख वोटर थे। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली । चौथे चरण में बिहार की पांच सीटें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में ओवर ऑल 56.85 फीसदी वोटिंग हुई।

Bihar Phase 4 Voting : इन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

दरभंगा में जहां मुख्य मुकाबला राजद के ललित कुमार यादव और भाजपा के गोपाल जी ठाकुर के बीच है, तो उजियारपुर सीट पर राजद के आलोक कुमार मेहता का मुकाबला भाजपा के नित्यानंद राय से है। इसके अलावा समस्तीपुर में कांग्रेस के सनी हजारी और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी की शांभवी चौधरी और बेगूसराय में राजद के अवधेश कुमार राय और भाजपा के गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं तो मुंगेर से राजद की अनिता देवी महतो जनता दल (यूनाइटेड)का मुकाबला ललन सिंह से है। दरभंगा में सुबह 9 बजे तक 11.65% मतदान हुआ

Bihar Phase 4 Voting : बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.18% वोटिंग

  • मुंगेर- 10.26% 
  • बेगूसराय- 8.85% 
  • उजियारपुर- 9.31% 
  • दरभंगा – 11% 
  • समस्तीपुर- 11.11%

बिहार में सुबह 11 बजे तक 22.54% मतदान

  • दरभंगा -22.73%
  • बेगूसराय- 20.93%
  • मुंगेर-22.85%
  • उजियारपुर- 22.79%
  • समस्तीपुर-23.69%

बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44% वोटिंग

  • बेगूसराय-33.02%
  • दरभंगा- 33.13%
  • मुंगेर- 35.09%
  • उजियारपुर- 34.90%
  • समस्तीपुर-36.28%

4th phase of polling : बिहार में 3 बजे तक 45.23% मतदान

  • दरभंगा- 47.61%,
  • उजियारपुर- 46%,
  • समस्तीपुर – 47.24%,
  • बेगूसराय – 42.57%
  • मुंगेर – 43.55%

शाम 5 बजे तक बिहार में 54.14 फीसदी मतदान

  • दरभंगा – 54.28%
  • उजियारपुर- 54.93%,
  • समस्तीपुर- 56.36%,
  • बेगूसराय – 54. 08%
  • मुंगेर – 51.44%

4th phase of polling में बिहार की पांच सीटें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में ओवर ऑल 56.85 फीसदी वोटिंग हुई। पांच सीटों में बेगूसराय में 58.40 फीसदी, जबकि मुंगेर में सबसे कम 55% वोटिंग हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास और एडीजी हेडक्वार्टर जेएस गंगवार के मुताबिक शाम छह बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार 2.3% कम मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *