केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं और 10वीं परिणाम 2024 जारी कर दिया। उम्मीदवार अपना सीबीएसई परिणाम 2024 cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने 10वीं कक्षा के नतीजे डिजीलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा। यहां, उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं परिणाम 2024, सीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 के संबंध में सभी अपडेट देख सकते हैं।
इन वेबसाईट पर कर सकतें हैं CBSE 12th और 10th Results 2024 की जांच
10वीं में 93.60% स्टूडेंट्स पास हुए
इस साल क्लास 10 में 2,238,827 छात्रों ने एग्जाम दिया था। जिसमें 2,095,467 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 93.60% रहा। पिछले साल से यह 0.48% बढ़ा है।इस बार लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 94.75% रहा जबकि लड़कों का 92.71% है।
ये भी पढ़ें : राज्य के 5 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, जानिए बिहार में कहां कितना मतदान हुआ ?
12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए
CBSE 12वीं में इस बार 87.98% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में यह 0.65% बढ़ा है। सीबीएसई 12वीं में इस बार 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।