PM Modi Varanasi Roadshow : वाराणसी लोकसभा सीट पर तीसरी बार नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में एक भव्य रोड शो किया। वाराणस में रोड़ शो के दौरान प्रधानमंत्री फूलों और पीएम की तस्वीरों से सजे वाहन पर सवार हुए तो काशी की सड़कें अपने नेता के लिए ‘मोदी’, ‘मोदी’ के नारे लगाते हुए समर्थकों की भारी भीड़ से भर गईं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा रंग में रंगी गाड़ी पर पीएम मोदी के साथ रहें।
Varanasi Roadshow में लोगों का जन शैलाब
रोड शो में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के लंका गेट पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आरंभ स्थल से पांच किलोमीटर तक फैले इस शानदार कार्यक्रम को समर्थकों का अभूतपूर्व समर्थन और सराहना मिली, जो रोड शो के समापन बिंदु काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के हर इंच पर मौजूद थे।
पिछले दो बार इस सीट से जीत चूकें हैं पीएम
गौरतलब है कि प्रधान मंत्री मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वाराणसी भाजपा और प्रधान मंत्री मोदी के लिए एक गढ़ के रूप में है क्योंकि उन्होंने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में इस सीट से जीत हासिल की थी।
कांग्रेस ने Varanasi से प्रदेश अध्यक्ष को बनाया हैं उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। यह तीसरा अवसर है जब अजय राय को लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ खड़े हुए हैं। वाराणसी में सातवें चरण के चुनाव के दौरान 1 जून को मतदान होना है।
पिछले चुनावों का यह परिणाम
2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, पीएम मोदी ने वाराणसी में बड़े अंतर से जीत हासिल की, 674,664 से अधिक वोट हासिल किए और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। 2014 के चुनावों में, पीएम मोदी ने दो लोकसभा क्षेत्रों, गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ा था।