Sonepur Festival : बिहार के सारण जिले में स्थित हरिहर क्षेत्र, सोनपुर को एशिया का सबसे बड़ा मेला स्थल कहा जाता है . यह पवित्र स्थान गंगा और गंडक नदी के संगम पर बसा हुआ है . जिसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है . हर साल यहां लाखों श्रद्धालु, व्यापारी और पर्यटक आते है . यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ साथ सांस्कृतिक और ऐतिक्याशिकर दृष्टी से भी बिहार का गौरव माना जाता है .
हर और हरि का संगम – नाम के पीछे की कथा
हरिहर क्षेत्र नाम अपने आप में विशेष है – ‘ हर’ का अर्थ है भगवान शिव , और हरि का अर्थ है भगवान विष्णु. प्राचीन कथा के अनुसार,इसी स्थान पर भगवान विष्णु ने गजेंद्र(हाथी) का रूप लेकर गजासुर राक्षस का वध किया था और उसे मोक्ष दिलाया था . यही वजह है कि इस जगह को गजेंद्र मोक्ष स्थल भी कहा जाता है . माना जाता है कि यहां शिव और विष्णु दोनों की संयुक्त उपासना होती है .
सोनपुर मेला – एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला
हरिहर क्षेत्र की सबसे प्रसिद्द पहचान है सोनपुर मेला , जो सदियों पुराना और ऐतिहासिक रूप के अत्यंत महत्वपूर्ण है . कहा जाता है कि इस मेले की शुरुआत मौर्य साम्राज्य के काल में हुई थी . इसी कारण इसे कभी एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कहा जाता था .
समय के साथ भले ही पशु व्यापार कम हुआ हो ,लेकिन आज भी यह मेला भक्ती व्यापार और संस्कृति का अद्भुत संगम बना हुआ है .
हरिहरनाथ मंदिर – आस्था का केंद्रबिंदु
सोनपुर मेले का सबसे पवित्र स्थान है हरिहरनाथ मंदिर , जो भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों को समर्पित है . मंदिर के दर्शन के लिए लाखों भक्त गंगा है स्नान करने के बाद यह पहुंचते है . देवोत्थान एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक यह मेला चलता है . कहा जाता है कि हरिहरनाथ के दर्शन करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख है समृद्धि आती है .
संस्कृति और लोकजीवन का उत्सव
सोनपुर मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं , बल्कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान है . यहां लोकनृत्य, लोकगीत, झूले और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगती है . गर्मीण जीवन से जुड़ी चीजें , पारंपरिक आभूषण, मिट्टी के बर्तन और स्थानीय व्यंजन इस मेले की शोभा बढ़ाते है . यह मेला बिहार की सादगी, परंपरा और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है .
पर्यटन और वैश्विक आकर्षण
आज के समय में हरिहर क्षेत्र न केवल धार्मिक स्थल है बल्कि पर्यटन का केंद्र भी बन चुका है . देश विदेश से आने वाले पर्यटक यह की धार्मिकता, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से आकर्षित होते है . गंगा और गंडक के संगम पर स्थित यह स्थल लोगों को अध्यात्म और शांति का अनुभव कराता है .
हरिहर क्षेत्र , सोनपुर सिर्फ एक मेला स्थान नहीं , बल्कि आस्था , परंपरा और संस्कृति का संगम है . यह वो स्थान है जहां गंगा की पवित्रता , शिव विष्णु का आशिर्वाद , और बिहार की संस्कृति तीनों एक साथ बहती है . सदियों से यह मेला बिहार की पहचान बना हुआ है और आज भी उतनी ही शारदा और उल्लास के साथ मनाया जाता है जितना पहले हुआ करता था .