Chhattisgarh के कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मजदूर तेंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे थे। कवर्धा के एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा, कुल आठ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है।
डिप्टी सीएम ने जताया दुख
घटना के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना पर दुख जताया और संवेदनाएं साझा कीं, उन्होंने एक्स पर लिखा कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है,इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, राज्य सरकार की देखरेख में, स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने में लगा हुआ है