MS Dhoni IPL Retirement Update:जानिए एमएस धोनी कब लेंगे आईपीएल से रिटायरमेंट, चेन्नई की मैनेजमेंट ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2024 के अपने आखिरी लीग मैच में RCB से 27 रनों से हार के बाद आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो गई। CSK के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल का यह आखिरी सीजन हैं इसके बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर से रिटायरमेंट ले लेगें। मगर अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है।

MS Dhoni का आईपीएल करियर

इससे पहले एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो माही ने अभी तक कुल 264 मैच खेले हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले एक मात्र खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक और 137 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं।

  • MAT -264
  • NO -95
  • RUNS -5243
  • HS -84*
  • AVG -39.13
  • SR -137.54
  • 100- 0
  • 50 -24
  • 4S -363
  • 6S -252
  • CT -152
  • ST -42

अपने कप्तानी में 5 बार टीम को चैंपियन बनाया

चेन्नई सुपर किंगस् के लिए कप्तानी करते हुए एमएस धोनी 5 बार CSK को चैंपियन बना चुके हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021, और 2023 में टीम को खिताब दिलाया। उसके बाद उन्होंने इस सीजन कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड टीम के नए कप्तान हैं।

क्या है रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, MS Dhoni ने अभी तक किसी को भी नहीं बताया कि वह कब संन्यास ले रहे हैं ? इस विषय पर चेन्नई की मैनेजमेंट को बताया कि एमएस आखिरी फैसला लेने से पहले कुछ महीनों का वक्त लेंगे। जिसके बाद नतीजा समाने आएगा। अटकलों के हिसाब से यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि एमएस अगले सीज़न में पीली जर्सी में नज़र आते हैं या फिर वो क्रिकेट को अलविदा कहते हैं। हालांकि यह अटकले भी तेज हो गई हैं कि एमएस अगले सीजन में खेलते नजर आ सके हैं। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *