सुप्रीम कोर्ट ने दिली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को चुनाव प्रचार के लिए जमानत दे दी। कोर्ट ने मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी। जिसके बाद 1 जून को लोकसभा का चुनाव खत्म होगा और मुख्यमंत्री की जमानत अवधि भी खत्म हो जाएगी। जिसके बाद उन्हें फिर से 2 जून को जेल में सरेंडर करना होगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि चुनाव में प्रचार प्रसार करने के लिए जमानत पर बाहर आए केजरीवाल लोकसभा चुनाव में बीजेपी और एनडीए गठबंधन का कितना नुकसान करेंगे ? ज्ञात हो की अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन INDIA की सहयोगी हैं।
3 राज्यों में हैं पार्टी के उम्मीदवार
वर्तमान में आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार हैं। इसके साथ साथ पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी मिल चुका हैं। ऐसे में पार्टी कांग्रेस के बाद बीजेपी को चुनावी मैदान में टक्कर देने की ताकत रखती हैं। लोकसभा के लिए लगभग आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो चुके हैं और बाकी सीटों पर अंतिम चार चरण में चुनाव होना हैं। इसमें दिल्ली के सभी 7 सीट और पंजाब के सभी 13 सीटों पर लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके अलावा अन्य सीटें जिस पर मतदान होना बाकी है वहां भी इंडिया गठबंधन के पक्ष चुनावी सभा में केजरीवाल की उपस्थिति बीजेपी के लिए इस चुनाव में दिक्कत खड़ी कर सकती हैं।
बड़ा उलटफेर कर सकतें हैं Arvind Kejriwal
21 दिनों की जमानत पर जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के लिए 21 दिनों की सियासत आसान नहीं होगी। एक तरह जहां बीजेपी जहां दिल्ली शराब मामले में केजरीवाल के आरोपी होने का मुद्दा उठा विपक्षी गठबंधन को बैकफूट पर धकेलने की पुरजोर कोशिश करेगी। वही दूसरी तरफ बीजेपी के आरोप के बदले कोर्ट से मिली जमानत के ओट में पार्टी, गठबंधन के साथ साथ खुद के लिए खूब सारा सहानभूति बटोरने की कोशिश करेंगे। ईडी के विरोध के बावजूद भी मिली जमानत को वो अपने निर्दोष होने का सबूत बताते चुनावी सभाओं में नजर आएंगे। आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री अब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच जाकर खुद उनसे अपने साथ आने और गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। ऐसे दावा किया जा रहा है कि वो बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।
AAP के उम्मीदवार कहां से मैदान में
आम आदमी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली के 7 में से 4 सीटों पर। पंजाब में 13 में से 8 सीटों पर, और हरियाणा के 1 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के प्रत्याशियों में
पंजाब में 8 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी
- अमृतसर-कुलदीप सिंह धालीवाल
- खडूर साहिब- लालजीत सिंह भुल्लर
- जालंधर- सुशील कुमार रिंकू
- फतेहगढ़ साहिब- गुरप्रीत सिंह जीपी
- फरीदकोट- करमजीत अनमोल
- बठिंडा- गुरमीत सिंह खुडियां
- संगरूर-गुरमीत सिंह मीत हेयर
- पटियाला- बलबीर सिंह
दिल्ली के 4 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार
- नई दिल्ली -सोमनाथ भारती
- दक्षिणी दिल्ली- सही राम
- पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा
- पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
हरयाणा में एक सीट पर पार्टी के उम्मीदवार
- कुरूक्षेत्र- सुशील गुप्ता
गुजरात में 2सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार
- भावनगर -उमेश मकवाना
- भरूच -चैतर वसावा