DIGTIAL India : बिहार जो कभी अपने विकास तो कभी अपनी टेक्नॉलजी के मामले में अक्सर पीछे पाया जाता है या माना जाता है , लेकिन अब धीरे धीरे बिहार अपनी एक नई पहचान बना रहा है वो भी ‘Digital Bihar’ के रूप में। इसमें राज्य सरकार की डिजिटल योजनाओ , युवाओ की तकनीकी समझ और स्टार्टअप कल्चर के बढ़ते प्रभाव से बिहार 2030 तक एक टेक – ड्रिवन और स्मार्ट राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
डिजिटल क्रांति की शुरुआत
Digital India मिशन के साथ साथ बिहार ने अपने राज्ये के लिए एक नई दिशा तय की है। आज राज्य के ज्यादातर सरकारी विभाग ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े है – चाहे बात फिर e -district पोर्टल, RTPS सेवाओं , CM Helpline App की हो , अब लोग घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का लाभ के रहे है। गाँव-गाँव तक Common service centers (CSC ) और Wi -Fi Chaupal जैसी पहल ने इंटरनेट को आम लोगों तक पहुँचाया है।
स्टार्टअप बिहार – युवाओं की नई उड़ान
बिहार के लोगो ने अब टेक्नॉलजी को अपनी ज़िंदगी में रोजगार और इनोवेशन का जरिया बना लिया है। Startup Bihar Mission के तहत कई नए स्टार्टअप ने जन्म लिया है – जो एग्रीटेक, एडटेक, हेल्थटेक और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे है। पटना , गया , और भागलपुर , जैसे शहर अब छोटे -छोटे IT hubs के रूप में उभर रहे है जहाँ से लोगो ने देश – विदेश तक अपने प्रोडक्ट और सर्विस पहुंचा रहे है।
डिजिटल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट
बिहार का एक सबसे बड़ा लक्ष्य है कि अब बिहार को ‘Digital Bihar 2030 ‘ जिसमे हर युवा को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है। बिहार के कई राज्यों में अब स्मार्ट क्लासरूम , ऑनलाइन कोर्स प्लेटफार्म , और डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर काफी तेजी से बढ़ रहे है युवाओ को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी , जैसे पटना की यूनिवर्सिटी और भोत से सेंटर में अभी से AI ,Coding ,robotics ,Data Science जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जा रहे है ताकि छात्र भविष्य में टेक्नॉलजी के लिए तैयार हो और उन्हें आगे जेक सब चीजजो के बारे में पता हो।
स्मार्ट सिटी और ई-गवर्नेंस
स्मार्ट सिटी मिशन का मतलब भारत के चुने हुए शहरों को बेहतर और रहने लायक बनाना है। यह तकनीक (जैसे स्मार्ट समाधान) का इस्तेमाल करके मूलभूत सुविधाएँ (जैसे पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा) और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाता है, ताकि नागरिकों का जीवन स्तर अच्छा हो और पर्यावरण स्वच्छ और टिकाऊ रहे। इसको पटना , मुज्जफरपुर और गया जैसे शहरों को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किया गया है।
2030 का लक्ष्य – टेक्नोलॉजी से आत्मनिर्भर बिहार
बिहार सरकार का विजन है की 2030 तक बिहार के पुरे राज्य को डिजिटल मजबूत बनाया जाये। इसमें 100% डिजिटल ग्राम पंचायत , स्मार्ट हेल्थ सेंटर , ई – लाइबेरी और AI आधारित कृषि सिस्टम को बढ़ावा देने की योजना है। सरकार के साथ साथ निजी कंपनी और स्टार्टअप भी इसमें एहम भूमिका निभा रहे है