Makhane se Madhubani Tak : बिहार जो कभी सिर्फ अपनी परंपरा और संस्कृति के लिए फेमस हुआ करता था आज वो ही बिहार धीरे धीरे अपनी पहचान ग्लोबल बिजनेस मैप अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। फिर चाहे हम बात करे मखाने की जिससे आज लोग एक हेल्थी सुपरफूड समझ कर खाते है और देश विदेशो में भेजते है। या फिर मधुबनी पेंटिंग की जो आज अपनी पहचान अंतर्राष्टीय स्तर पर बना चुकी है। जिससे बिहार के पारंपरिक बिजनेस अब आधुनिक मार्केटिंग और टेक्नॉलजी के साथ नया रूप ले रहे है।
मखाना – बिहार का सुपरफूड बन रहा है ग्लोबल ब्रांड
मिथिलांचल क्षेत्र का मखाना आज सिर्फ हर शहर में पूजा और स्नैक का हिस्सा बल्कि हेल्थ और फिटनेस वर्ल्ड का सबसे महत्वपूर्ण सुपरफूड बन चूका है। दरभंगा , मधुबनी और सुपौल जिले में होने वाले मखाने खेती अब बड़े पैमाने पर जापान , अमेरिका , और ब्रिटेन तक निर्यात की जा रही है। इसके साथ ही मखाने को GI Tag मिलने के बाद इसकी पहचान और भी ज्यादा मजबूत हुई है। अब कई स्टार्टअप ‘Foxnut Snacks और Makhana Chips के रूप में इस पारंपरिक उत्पाद को Modern Packaging और Branding के साथ global market में पहुंचा रहे है।
मधुबनी पेंटिंग – लोककला से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक
मधुबनी पेंटिंग , जिसे मिथिला कला भी कहते है , अब पारंपरिक दीवारों से आगे बढ़कर कैनवास , हैंडबैग , साड़ी और होम डेकोर जैसे उत्पादों में उपलब्ध है। यह कला अब केवल पारम्परिक माध्यमों तक सीमित नहीं है , बल्कि मधुबनी दरभंगा की महिलाएँ Etsy , Amazon और Instagram जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेचकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है। विदेश में होने वाली प्रदर्शनियों और मेलो में यह भारतीय संस्कृति की एक नई पहचान बन चुकी है।
भागलपुरी रेशम – फैशन की दुनिया में नई पहचान
भागलपुर को Silk city of india कहा है , कर इसके रेशम की बुनाई आज भी बिहार की पहचान है। पहले यह सिर्फ पारंपरिक साड़ियों और कपड़ो तक सीमित था , लेकिन अब फैशन डिजाइनर्स और एक्सपोर्ट कंपनियाँ इस रेशम को अंतराष्टीय स्तर तक ले जा रही है। नई मशीनों , डिज़ाइन और ई -कॉमर्स के चलते यह उद्योग फिर से चमकने लगा है।
डिजिटल बिहार – परंपरा में टेक्नोलॉजी का तड़का
अब बिहार के युवा और उद्यमी पारंपरिक बिजनेस को डिजिटल मार्केटिंग और ई – कॉमर्स से जोड रहे है। कई स्टार्टअप स्थानीय उत्पादों जैसे मखाने , मधुबनी आर्ट और हैंडिक्राफ्ट्स को ऑनलाइन बेच रहे है। ‘Startup Bihar ‘ और One District one Product ‘ जैसी सरकारी योजना इन बिजनेस को नई दिशा दे रही है। अब गाँवों में भी उद्यमी डिजिटल पेमेंट , सोशल मीडिया और बोर्डिंग से जुड़कर अपने उत्पादों को ग्लोबल बना रहे है।
बिहार की नई पहचान
आज बिहार के ये पारंपरिक बिजनेस न केवल राज्य की अर्थव्यस्था को नई दिशा दे रही है , बल्कि यह भी साबित कर रहे है की परंपरा और आधुनिकता का मेल ही भविष्य की ताकत है। मखाना , मधुबनी , भागलपुरी रेशम और हैंडिक्राफ्ट्स जैसे उद्योग बिहार को न सिर्फ आत्मनिर्भर बना रहे है , बल्कि ‘Made in Bihar ” को वैश्विक ब्रांड में बदल रहे है।