वेपिंग को लेकर क्यों परेशान हो रहे डॉक्टर…क्या ई-सिगरेट पीने जा सकती है आंखों की रोशनी

Eye health : वेपिंग को सिगरेट से सुरक्षित विकल्प मानने वालों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक 40 वर्षीय महिला की एक आंख की रोशनी अचानक चली गई और डॉक्टरों के मुताबिक इसकी संभावित वजह एक रात पहले की गई भारी वेपिंग मानी जा रही है.

सुबह उठते ही दिखना बंद

मामला उस वक्त सामने आया जब महिला सुबह नींद से उठी और उसे महसूस हुआ कि एक आंख से बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है. खास बात यह रही कि महिला को न तो डायबिटीज थी, न हाई ब्लड प्रेशर और न ही पहले कभी आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या रही थी. डॉक्टरों की मानें तो जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला पिछले करीब चार साल से वेपिंग कर रही थी. घटना से एक रात पहले उसने जरूरत से ज्यादा वेपिंग की थी. डॉक्टरों का यह भी कहना है कि वेपिंग से शरीर की सूक्ष्म रक्त नलिकाओं (माइक्रोवेसल्स) पर असर पड़ सकता है, जिससे आंखों तक रक्त प्रवाह बाधित होता है. यही कारण अचानक और बिना दर्द के दृष्टि खोने की वजह बन सकता है.

ग्रीन टी के फायदे तो है… लेकिन डिटॉक्स और एनर्जी के लिए कहीं आप तो नहीं कर रहे अपना ये नुकसान

आंखों पर कैसे असर डालती है वेपिंग?

विशेषज्ञों के मुताबिक वेपिंग में निकोटीन और कई केमिकल्स होते हैं, जो रेटिना की धमनियों में ऐंठन पैदा कर सकते हैं,ऑप्टिक नर्व तक खून की सप्लाई कम कर सकते हैं और आंखों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं जो अचानक और स्थायी दृष्टि हानि का खतरा बढ़ा सकते हैं

कितना सही है वेपिंग को सिगरेट से सुरक्षित मानना

डॉक्टरों का साफ कहना है कि वेपिंग को सिगरेट से सुरक्षित मानना भ्रम है. यह फेफड़ों के साथ-साथ आंखों और दिमाग की रक्त नलिकाओं पर भी गंभीर असर डाल सकती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर वेपिंग या धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को अचानक धुंधला दिखे,आंखों में अंधेरा छाने लगे और एक आंख से देखने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि देरी स्थायी अंधेपन का कारण बन सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *