India World Cup U19 Squad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कप्तानी बिहार के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वैभव टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे. दरअसल, मेगा इवेंट के लिए टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे को कलाई में चोट लग गई है. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए कप्तान बनाने का फैसला लिया है. हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट में फिट होने पर आयुष म्हात्रे ही टीम की कमान संभालेंगे.
3 जनवरी से साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज
भारतीय अंडर-19 टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. यह मुकाबले 3, 5 और 7 जनवरी को साउथ अफ्रीका में आयोजित होंगे. इस सीरीज को आगामी आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी टीम घोषित
बीसीसीआई ने इसके साथ ही आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी. इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल और राहुल कुमार