ICC Champions Trophy : पाकिस्तान की मेजबानी में एक और टूर्नामेंट में भारत के शिरकत करने पर संदेह

स्पोर्ट्स डेस्क। अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत पड़ोसी देश का दौरा नहीं करेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध करेगा कि वे आयोजन स्थल को श्रीलंका या दुबई स्थानतंत्रित कर दें। समाचार एजेंसी एएनआई ने क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के हवाले से ऐसा दावा किया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक बयान समाने नहीं आया है। अगले साल होने वाले ICC Champions Trophy की मेजबानी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी भी इस बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है।

2008 के बाद भारत ने नहीं किया पाकिस्तान का दौरा

दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव के कारण भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। PCB ने पिछले साल एशिया कप की मेज़बानी की थी, लेकिन भारत ने आईसीसी द्वारा स्थापित ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत अपने मैच श्रीलंका में खेले थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रस्ताव दिया था कि भारत अपने सभी मैच एक ही जगह पर खेल सकता है और लाहौर को इसके लिए चुना गया।

ये भी पढ़ें : Jharkhand : झारखंड में Assembly Election की तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग के अधिकारी पहुंचे रांची

भारत सरकार के फैसले पर अंतिम निर्णय

पिछले महीने, PCB ने ICC Champions Trophy को लेकर ICC को एक मसौदा कार्यक्रम सौंपा था। इससे पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान तभी जाएगी जब सरकार इसकी अनुमति देगी। शुक्ला ने कहा था,चैंपियन ट्रॉफी के मामले में हम वही करेंगे जो भारत सरकार हमें करने के लिए कहेगी। हम अपनी टीम तभी भेजेंगे जब भारत सरकार हमें अनुमति देगी। इसलिए हम भारत सरकार के फैसले के अनुसार ही जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *