गलत समय पर पी गई चाय नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि सही समय पर पीने पर डबल फायदा मिलेगा।

Tea drinking tips :सुबह उठते ही बहुत से लोग सबसे पहले चाय की चुस्की लेने की आदी होते हैं सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान एक कप चाय हम सबके मुड को तुरंत फ्रेश कर देती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय का असर इसके पीने के समय पर भी निर्भर करता है? सही समय पर पी गई चाय दवा का काम करती है वही गलत टाइम पर ली गई चाय शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचती है

क्यों मायने रखता है टाइम

चाय में मौजूद कैफीन तुरंत एनर्जी देता है , लेकिन यही कैफीन नगर गलत समय पर लिया जाए तो एसिडिटी डिहाइड्रेशन और नींद खराब करने जैसी दिक्कतें भी दे सकता है , इसलिए डॉक्टर भी कहते हैं चाय का असर उसके टाइम पर है ना कि सिर्फ टेस्ट पर ।

खाली पेट चाय सेहत बिगाड़ेगी, सही टाइम पर मिलेगी डबल एनर्जी

चाय अगर खाली पेट ली जाए तो एसिडिटी कर सकती है ,  बेहतर है कि नाश्ता करने की 30 मिनट बाद ली जाए , लंच के आधे घंटे बाद यह पाचन में मदद करती है और खाने के बाद आने वाली सूस्ती को दूर करती है । शाम को 4-6 के बीच दिन भर की थकान को दूर करने और मूड फ्रेश रखने के लिए यह टाइम परफेक्ट है ।
कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए या नुकसान पहुंच जाती है और सोने से पहले नींद उड़ सकती है और सुबह थकान महसूस हो सकती है ।

हेल्दी चाय को दे प्राथमिकता

आजकल चाय सिर्फ आदत नहीं बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है लेकिन सेहत के लिए जरूरी है कि हम सामान्य दूध वाली या ज्यादा शक्कर वाली चाय की जगह हेल्दी चाय को प्राथमिकता दें ग्रीन , टी हर्बल , लेमन टी या अदरक तुलसी वाली चाय केवल एनर्जी देती है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है । इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त करने के लिए हेल्दी चाय बहुत अच्छी है ।

दिन की शुरुआत अगर हेल्दी चाय से की जाए तो मूड फ्रेश रहता है और थकान भी जल्दी महसूस नहीं होती इसीलिए अब समय के साथ अपनी आदत भी बदले और अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए हेल्दी चाय को ही अपनी पहली पसंद बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *