बिहार में विकास की रफ्तार तेज , 589 करोड़ से बनेगा 3 लेन का पुल

New Bridge in Bihar: बिहार सरकार ने बुनियादी ढांचे की क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है । राज्य की एक प्रमुख जिले में अब एक तीन लेन का आधुनिक पुल बनने जा रहा है । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रहा है , राज्य सरकार ने जिले में गंडक नदी पर तीन लेन का उच्च स्तरीय पीएससी बाक्स सेल सुपर स्ट्रक्चर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है । ये पुल पारू प्रखंड के फतेहाबाद से सरैया प्रखंड के चंचलिया तक बनाया जाएगा । सरकार का दावा है कि पुल के बनने से स्थानीय लोगों की आवागमन सुविधा बेहतर होगी ट्रैफिक दबाव कम होगा और व्यापार को भी नहीं गति मिलेगी ।

निर्माण से बदल जाएगी तस्वीर

अधिकारियों के अनुसार पुल का डिजाइन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा इसकी क्षमता भारी वाहनों के दबाव को सहने की होगी अनुमान है कि रोजाना हजारों वाहन स्कूल से गुजार देंगे जिससे जाम की समस्या काफी हद तक काम हो जाएगी इस पुल की लंबाई 2280 मीटर और चौड़ाई 15.55 मीटर होगी इसके अलावा 2200 मीटर लंबा पहुंच पथ भी तैयार किया जाएगा इस परियोजना पर कुल 589 करोड़ 478000 खर्च होंगे ।

दूरी घटेगी, समय और ईंधन की बचत होगी

फिलहाल, पारू प्रखंड के फतेहाबाद से सारण जिले के सरैया प्रखंड तक जाने के लिए लोगों को रेवा घाट पुल होकर 49 किलोमीटर की लंबी यात्रा करनी पड़ती है। पुल बनने के बाद यह दूरी मात्र 10 किलोमीटर रह जाएगी। यानी, लोगों का 39 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर खत्म हो जाएगा। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और यात्रा अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगी।

किन जगहों को जोड़ेगा पुल?

यह पुल मुजफ्फरपुर जिले के पारू और सरैया प्रखंडों को सीधे सारण जिले के तरैया प्रखंड से जोड़ेगा। इसके साथ ही, जिले के लोगों की पहुंच सारण और सिवान तक आसान हो जाएगी। इससे न सिर्फ सामाजिक संपर्क मजबूत होगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

आर्थिक विकास का सेतु

पुल बनने के बाद कृषि और व्यापार को सबसे ज्यादा फायदा होगा। किसान अपनी उपज को सीधे बड़े बाजारों तक पहुंचा सकेंगे, जबकि व्यापारियों को माल ढुलाई और वितरण में आसानी होगी। अनुमान है कि इस परियोजना से लगभग पांच लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, पुल के निर्माण से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। परिवहन क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ पर्यटन को भी बल मिलेगा। स्थानीय उद्योग-धंधों को गति मिलेगी और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी।

यह पुल न केवल दो प्रखंडों को जोड़ेगा बल्कि पूरे उत्तर बिहार के लिए प्रगति का सेतु बनेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की परियोजनाएं राज्य के ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *