Field Hockey : Olympic 2024 पदक के करीब जाने के लिए हॉकी क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से भिड़ेगा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक के  Field Hockey  में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।

Field Hockey : क्वार्टर फाइनल में कौन टीम किस से भिड़ेगी

4 अगस्त को पूल ए की विजेता जर्मनी का मुकाबला रियो ओलंपिक 2016 की स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना से होगा, जो पूल बी में चौथे स्थान पर रही थी। पूल बी की शीर्ष टीम और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम का सामना स्पेन से होगा, जो पूल ए में चौथे स्थान पर रही थी। पूल ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली नीदरलैंड अब ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी, जो पूल बी में तीसरे स्थान पर रही थी। पूल बी की उपविजेता भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा, जो पूल ए में तीसरे स्थान पर रही थी।

ये भी पढ़ें : 1972 के बाद Hockey Olympics में भारत से पहली बार हारा ऑस्ट्रेलिया, पूल बी में दूसरे स्थान पर रही INDIA

52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत

इससे पहले आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने म्यूनिख 1972 के बाद से लगभग 52 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पहली ओलंपिक Field Hockey जीत हासिल की, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 3-2 की जीत में दो गोल करके पूल में दूसरा स्थान हासिल किया। मॉस्को 1980 के बाद भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक लाने का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, हमने जीत के साथ शुरू किया और तय किया कि हम जीत के साथ मैच का अंत करेंगे।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *