Bihar flood : कोसी और गंडक नदियों में 56 साल का रिकॉर्ड टूटा, 13 जिलों के 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

पटना। नेपाल में हाल ही में हुई भारी बारिश का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां बाढ़ (Bihar flood) ने तबाही मचा दी है। उत्तर बिहार के जिलों में गंडक, गंगा और कोसी नदियों का पानी उफान पर है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

Bihar flood : गंडक, गंगा और कोसी उफान पर

बाढ़ के कारण सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं, वहीं हजारों लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से स्थिति बिगड़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम जारी है।

गांव-के-गांव जलमग्न, बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, और बाढ़ प्रभावित( इलाकों में राहत सामग्री और मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *