Bihar News: जुआ और शराब पार्टी में वार्ड पार्षद सहित आधा दर्जन गिरफ्तार

बिहार शरीफ। सोहसराय थाना पुलिस ने आशानगर पानी टंकी के ऑपरेटर रूम में जुआ और शराब की पार्टी के दौरान एक वार्ड पार्षद समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

वार्ड पार्षद और जुआरियों की गिरफ्तारी

थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ऑपरेटर रूम में नियमित रूप से जुआ और शराब की पार्टी आयोजित की जाती है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां से बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद विवेक कुमार विक्की सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया।

वार्ड पार्षद समेत आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पुलिस ने दो बोतल अंग्रेजी शराब, 15,240 रुपए नगद, ताश की पत्तियाँ और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान वार्ड पार्षद और अन्य ने बताया कि वे अक्सर दोस्तों के साथ यहां जुआ और शराब की पार्टी करते थे।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *