Walking for heart health: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में हार्ट डिजीज का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ता जा रहा है. Consultancy Development Centre के अनुसार अमेरिका में होने वाली हर पांच डेथ में से एक का कारण होता है हार्ट डिजीज. ये नंबर्स काफी चिंता करने वाले है. हालांकि हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ाने वाले और कई कारण है, लेकिन जिस बात को नजरअंदाज किया जाता है, वह है फिजिकल एक्टिविटी.
क्यों है पैदल चलना हार्ट के लिए अच्छा
विशेषज्ञ के अनुसार अच्छे हार्ट के लिए सबसे अच्छा नुस्खा होता है पैदल चलना मेम्फिस के प्रमुख हार्ट ट्रांसप्लांट हार्ट डिजीज विशेषज्ञ डॉ. दिमित्री यारानोव ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में हार्ट स्वास्थ्य पर चलने के प्रभाव को समझाया. समारा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित डॉक्टर ने कहा, मैं गोलियों की तुलना में इसे अधिक बार लिखता हूं, दिन में सिर्फ 30-60 मिनट पैदल चलना आपके दिल, आपके दिमाग और आपके जीवन को सचमुच बदल सकता है.
चलने से शुरू होता है चेंज
चलने को एक्सरसाइज का एक शानदार रूप कहा जाता है , बल्कि यह शारीरिक परिवर्तनों की वह सीरीज है जो आपके चलना शुरू करते ही होने लगती है, लगभग दो दशकों के नैदानिक अनुभव वाले डॉ. यारानोव ने कहा, मैंने मरीजों को थका हुआ से एनर्जेटिक, चिंतित से शांत होते देखा है किसी नई दवा के कारण नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने चलना शुरू किया.
महिलाओं में करता है मृत्य दर कम
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि मेनोपॉज़ के बाद की महिलाओं में प्रतिदिन अधिक कदम चलना और मध्यम से तीव्र शारीरिक गतिविधि में शामिल होना, हार्ट डिजीज से होने वाली मृत्यु के जोखिम को काफी हद तक कम करने से जुड़ा हुआ था.
दिल की सेहत के लिए महंगी दावों की जगह रोजाना की सैर सबसे प्रभावी और अच्छी उपाय है. आज ही अपनी दिनचर्या में 30-60 मिनट की पैदल चलने की आदत शामिल करें और अपने दिल को स्वस्थ रखें.