Butter chicken : उत्तर भारत का लोकप्रिय व्यंजन बटर चिकन एक बार फिर ग्लोबल फूड रैंकिंग में अपनी बादशाहत साबित कर चुका है. प्रसिद्ध फूड और ट्रैवल गाइड TasteAtlas की हालिया सर्वे रिपोर्ट में बटर चिकन को दुनिया के टॉप 5 सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में जगह मिली है. इसकी मलाईदार ग्रेवी और मक्खन की रिच फ्लेवर इसे दुनिया भर में पसंदीदा बनाते हैं. वहीं भारतीयों का एक और पसंदीदा व्यंजन तंदूरी चिकन भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाया है, जिसे नॉन-वेज डिशेज़ में 14वां स्थान मिला है.
हार्ट-फ्रेंडली डाइट में शामिल कैसे करें बटर चिकन
इसके साथ साथ सवाल यह भी है कि सैचुरेटेड फैट से भरपूर बटर चिकन को कोई व्यक्ति हार्ट-फ्रेंडली डाइट में कैसे शामिल कर सकता है? तो बटर चिकन को लेकर डॉक्टर कहते हैं कि इसे पूरी तरह छोड़ें नहीं, बस समझदारी से खाएं. डॉक्टर कहते हैं कि बटर चिकन को पूरी तरह अवॉइड करने की जरूरत नहीं है. इसे बस कंट्रोल्ड पोर्शन में खाना चाहिए. उनके अनुसार बटर चिकन का छोटा, हथेली के आकार का पोर्शन यानी लगभग आधा से तीन-चौथाई कप पर्याप्त होता है.
हार्ट-फ्रेंडली डाइट के लिए डॉक्टर सुझाव देते हैं कि बटर चिकन को भोजन का मुख्य हिस्सा न बनाएं, बल्कि फ्लेवर हाइलाइट की तरह खाएं. इसके साथ होल व्हीट रोटी या ब्राउन राइस का छोटा हिस्सा लेने से प्लेट बैलेंस रहती है. आधी प्लेट सलाद या हल्की पकी हुई सब्जियों से भरने पर पेट भी भरेगा और कैलोरी भी कम होगी.