मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में एक मासूम की धारदार हथियार से हत्या (Muzaffarpur crime News) कर दी गई। घटना में घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों में भी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना दिया है।वहीं स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताओं का इज़हार किया है।
आरोपी मानसिक रूप से कमजोर: पुलिस जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच (Muzaffarpur crime News) में आरोपी को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की हर एक बिंदु की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की वजह और अन्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
(क्रेडिट -मीडिया इनपुट )