Kolkata Doctor Rape Murder Case : जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनेगा NTF

नई दिल्ली। कोलकाता में 31 वर्षीय प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने घोषणा की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स (national task force) का गठन किया जाएगा। यह टास्क फोर्स (NTF) कोर्ट की निगरानी में बनाई जाएगी और इसमें डॉक्टर भी सदस्य होंगे। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस घटना के विरोध में पूरे भारत में डॉक्टरों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल सहित देश भर में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं। देशभर के मेडिकल संगठन प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *