Bihar: 1352 ईस्वी में बिहार के मधुबनी जिले के पस्दो गांव में जन्मे विद्यापति मैथिल जी. हिंदी और मैथिली साहित्य में भक्ति और श्रृंगार रस के गायक महाकवि विद्यापति का नाम अग्रणी था , जिन्हें कवि कोकिल के नाम से भी जाना जाता है. वे मिथिला के राजाओं के दरबार में दास कवि रहे और जीवन भर साहित्य साधना में रमे रहे उनका निधन 1448 ईस्वी में माना जाता है. उनका व्यक्तित्व अत्यंत विद्वान भक्त और प्रेमिल हृदय वाला था.
साधना और भक्ति परंपरा…
विद्यापति का जीवन भगवान शिव और कृष्ण की भक्ति में डूबा रहा था. उनकी रचनाओं में शिव की स्तुतिया विशेष स्थान रखती थी, जो आज भी लोग भजन के रूप में गाई जाती है. उनके गीतों में राधा कृष्ण के प्रेम की कोमल अनुभूतियां मिलती थी.
योगदान और रचनाएँ….
विद्यापति ने मैथिल साहित्य को उच्च कोटि का स्वरूप दिया, और उसे एक नई पहचान भी दिलाई थी. उन्हें श्रृंगार और भक्ति दोनों रसों का अद्भुत संगम किया था. उनकी रचनाओं में लोग जीवन प्राकृतिक सौंदर्य और मानवीय संवेदनाएं सहजता से व्यक्त की गई थी. विद्यापति की भाषा सरल मधुर और गीत्मक थी जिसे सुनते ही मन में भक्ति और प्रेम के भाव जाग उठते थे.
उनकी कुछ प्रमुख रचनाएं जैसे पदावली राधा कृष्ण के प्रेम गीतों का संग्रह शिव स्तुति भगवान शिव की भक्ति पर आधारित रचनाएं संस्कृत और मैथिली में अन्य भक्त व प्रेम काव्य.
उपाधि कवि कोकिल….
विद्यापति की वाणी इतनी मधुर और कोमल थी, कि उन्हें कवि कोकिल की उपाधि दी गई. उनकी रचनाएं आज भी लोकगीत और भजन के रूप में लोकप्रिय हैं.
धर्म साहित्य और संगीत के क्षेत्र में महाकाव्य विद्यापति का स्थान अत्यंत ऊंचा है. वह केवल एक कवि नहीं बल्कि मैथिली संस्कृति और भारतीय परंपरा के प्रतीक है. उनकी कविताएं भक्ति और प्रेम दोनों की प्यास बुझती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है.