Prime Minister of Nepal : नेपाल में राष्ट्रपति भवन में देर रात बैठक हुई, जिसमें प्रधान सेनापति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, स्पीकर और राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. संविधान विशेषज्ञों से परामर्श के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति बन गई है.जिसके बाद नेपाल की संसद भंग कर दी गई है। सुशीला कार्की (Sushila Karki ) आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।