लोकसभा में NDA को मिली बहुमत के बाद आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम करीब 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। जहां पीएम के साथ साथ सरकार में मंत्रीपरिषद के नवनिर्वाचित सदस्य भी पद के लिए शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए लोकसभा और राज्यसभा के करीब 65 सांसद मंत्रीपरिषद के लिए शपथ ले सकते हैं। Modi Cabinet 3.0 में बिहार से 8 नेताओं का नाम मंत्री परिषद के लिए चयनित किया गया हैं।
Modi Cabinet 3.0 में बिहार से मंत्री बनने वाले सांसद
- गिरिराज सिंह – बेगूसराय से सांसद
- नित्यानंद राय – उजियारपुर से सांसद
- राज भूषण निषाद- मुजफ्फरपुर से सांसद
- सतीश चंद्र दुबे – राज्यसभा सांसद
- ललन सिंह- मुंगेर से सांसद
- रामनाथ ठाकुर – राज्य सभा सांसद
- चिराग पासवान – हाजीपुर से सांसद
- जीतन राम मांझी – गया से सांसद
चिराग पासवान पहली बार मंत्री बनेंगे
बिहार से संभावित इन 8 सांसदों में गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्र में मंत्री रहे हैं। वहीं जीतन राम मांझी, राज भूषण निषाद, चिराग पासवान, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर और सतीश चंद्र दुबे पहली बार मंत्री बनेंगे। जीतन राम मांझी, राज भूषण निषाद,रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह पहले से मंत्री रह चुकें हैं। सभी बिहार सरकार में मंत्री रह चुकें हैं। लेकिन चिराग पासवान और सतीश चंद्र दुबे पहली बार मंत्री बन रहे हैं।
Modi Cabinet 3.0 में किस जाती से कितने मंत्री ?
Modi Cabinet 3.0 के लिए बिहार से मंत्री परिषद के चयन के लिए जाती समीकरण को खासा ध्यान में रखा गया हो ऐसा प्रतीत नहीं होता हैं। राज्य से चुने गए 8 मंत्रियों में ,भूमिहार जाती से 2 मंत्री, दलित से 2 मंत्री, मल्लाह जाती से 1, यादव जाती से 1, नाई से 1 और ब्राह्मण जाती से 1 मंत्री चुना गया हैं। पिछले साल बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के हिसाब से इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन की कमी दिखती है। हालांकि अभी कैबिनेट में कौन मंत्री होगा और कौन राज्य मंत्री होगा इसपर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई। विभागों का फैसला भी अभी बाकी है।