MODI 3.O में बिहार के इन सांसदों की बल्ले बल्ले, मिल सकती हैं कैबिनेट मंत्री पद  

लोकसभा में एनडीए को बहुमत के बाद सहयोगी पार्टियों के समर्थन के बाद राष्ट्रपति के न्योते पर रविवार को बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल (MODI 3.O) के लिए पीएम पद की शपथ लेंगे। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद मोदी लगातार 3 बार भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे राजनेता होंगे। पीएम पद के शपथ के साथ साथ कल सरकार के कैबिनेट में मंत्री पद के लिए नेता शपथ लेंगे।

MODI 3.O में इन चेहरों पर सरकार की जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण से पहले एनडीए और उनके सहयोगियों में मंत्रिपरिषद के लिए मंथन जारी हैं। गठबंधन में बीजेपी के बाद JDU और TDP की हिस्सेदारी बड़ी होने के कारण सरकार में मंत्री पद का चयन इस बार बीजेपी के लिए आसान नहीं रहने वाला । मीडिया रिपोटर्स की माने तो नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू का गठबंधन को समर्थन उनके पसंद के मंत्रालय और एनडीए सरकार के भागीदारी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी की आपसी सहमति पर ही तय हुए हैं। जिसके बाद इन नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी के इन चेहरों को इस बार मंत्रिपरिषद में जिम्मेदारी मिल सकती हैं।

इस फॉर्मूले के तहत होगा मंत्रिपरिषद का गठन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र में बिहार से जीते सांसदों को लेकर राज्य की फॉर्मूला के तहत ही मंत्रिपरिषद के गठन में पार्टी की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। आसान भाषा में कहें तो राज्य कैबिनेट की तरह केंद्र में जीतने मंत्री बीजेपी के होंगे उतने ही जदयू के भी होंगे। ज्ञात हो की राज्य में एनडीए ने 30 सीटों पर सफलता पाई हैं। जिसमें भाजपा की 12, जदयू की 12, लोजपा (रामविलास) की 5 और हम (सेक्युलर) के 1 सांसद हैं । निर्धारित फॉर्मूला के तहत पार्टीयों द्वारा जातीय समीकरण का ध्यान रखते ये अपने खेमे से प्रत्याशी का नाम का एलान करेगी। किसी एक जाती या समुदाय से केवल एक ही मंत्री होगा। चाहे को किसी भी पार्टी का हो ।

मोदी 2.O मंत्रिमंडल बिहार से 4 मंत्री

पिछले कैबिनेट की बात करें तो मोदी मंत्रिमंडल में बिहार से 4 मंत्री शामिल थे। लेकिन इसबार राज्य से मंत्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार राज्य से करीब 10 सांसदों को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती हैं। जिसमें बीजेपी और उसके सभी सहयोगीयों दलों के नेता शामिल हैं। इसमें बीजेपी और जदयू के 4-4 और चिराग पासवान की पार्टी और जीतन राम माझी की पार्टी से 1-1 मंत्री होगें।

• नित्यानंद राय -केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

• गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

• आरके सिंह – विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा

• अश्विनी चौबे – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री

MODI 3.O में BJP के संभावित मंत्री

• गोपाल जी ठाकुर -सांसद दरभंगा

• राजीव प्रताप रूडी -सांसद सारण

• राजभूषण चौधरी -सांसद मुजफ्फरपुर

• संजय जायसवाल -सांसद पश्चिम चंपराण

MODI 3.O में LJPR के संभावित मंत्री

• चिराग पासवान -सांसद हाजीपुर

HUM(S)के संभावित मंत्री

• जीतन राम मांझी – सांसद गया

MODI 3.O में JDU के संभावित मंत्री

• ललन सिंह- सांसद मुंगेर

• संजय झा – राज्यसभा सांसद

• दिलेश्वर कामत- सांसद सुपौल से

• सुनील कुमार – सांसद वाल्मीकि नगर

• रामनाथ ठाकुर – राज्य सभा सांसद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *